चीन : स्कूल में भोजन के बाद 180 बच्चे बीमार

बीजिंग : चीन के हुनान प्रांत के एक स्कूल में भोजन करने के बाद कम से कम 180 बच्चे बीमार पड़ गए. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार शिन्हुआ काउंटी के एक प्राथमिक स्कूल में बीते चार दिनों के दौरान दूध और कूकीज का सेवन करने से इन बच्चों ने सिरदर्द, पेटदर्द और उल्टी की […]
बीजिंग : चीन के हुनान प्रांत के एक स्कूल में भोजन करने के बाद कम से कम 180 बच्चे बीमार पड़ गए. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार शिन्हुआ काउंटी के एक प्राथमिक स्कूल में बीते चार दिनों के दौरान दूध और कूकीज का सेवन करने से इन बच्चों ने सिरदर्द, पेटदर्द और उल्टी की शिकायत की जिसके बाद उन्हें अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया.
काउंटी प्रशासन का कहना है कि बच्चों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया था और अब 168 बच्चों को छुट्टी दी जा चुकी है. 12 बच्चे अब भी अस्पतालों में भर्ती हैं. खाद्य पदार्थों के नमून को जांच के लिए प्रांतीय रोग निवारण केंद्र में भेज दिया गया है. शुरुआती जांच के अनुसार दूध की वजह से बच्चों की तबियत बिगड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










