ओबामा, मनमोहन की बैठक होगी आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित : अमेरिका

Updated at :14 Sep 2013 11:25 AM
विज्ञापन
ओबामा, मनमोहन की बैठक होगी आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित : अमेरिका

वाशिंगटन : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच इस महीने के अंत में व्हाइट हाउस में होने जा रही बैठक मुख्यत: आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित होगी.अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उनका मानना है कि यह यात्र काफी हद तक आर्थिक मुद्दों और इस बात पर केंद्रित होगी […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच इस महीने के अंत में व्हाइट हाउस में होने जा रही बैठक मुख्यत: आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित होगी.अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उनका मानना है कि यह यात्र काफी हद तक आर्थिक मुद्दों और इस बात पर केंद्रित होगी कि आर्थिक वृद्धि के लिए अमेरिका और भारत मिलकर क्या कर सकते हैं.

व्हाइट हाउस में ओबामा से मिलने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 27 सितंबर को एक दिन के वाशिंगटन दौरे का कार्यक्रम है और बैठक से संबंधित बिन्दुओं पर काम चल रहा है.पिछले महीने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन ने अपनी अमेरिका यात्र के दौरान प्रधानमंत्री के सफल दौरे के प्रति विश्वास व्यक्त किया था.अमेरिका ने कहा कि ओबामा..मनमोहन की बैठक में ‘‘क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता में भारत की भूमिका पर प्रमुखता से चर्चा होगी’’ तथा यह दोनों नेताओं को दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश एवं विकास सहयोग को मजबूत करने की रुपरेखा तय करने का मौका प्रदान करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola