अमेरिका ने पाकिस्तान के नये राष्ट्रपति को बधाई दी

Updated at :14 Sep 2013 11:22 AM
विज्ञापन
अमेरिका ने पाकिस्तान के नये राष्ट्रपति को बधाई दी

वाशिंगटन : अमेरिका ने पाकिस्तान के नये राष्ट्रपति ममनून हुसैन को बधाई दी और यह भी कहा कि आने वाले दिनों में वे उनके साथ काम करने को उत्सुक हैं. विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने को बताया, हम राष्ट्रपति ममनून हुसैन को बधाई देते हैं. आने वाले दिनों में हम उनके साथ काम करने […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने पाकिस्तान के नये राष्ट्रपति ममनून हुसैन को बधाई दी और यह भी कहा कि आने वाले दिनों में वे उनके साथ काम करने को उत्सुक हैं.

विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने को बताया, हम राष्ट्रपति ममनून हुसैन को बधाई देते हैं. आने वाले दिनों में हम उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं. हुसैन ने आसिफ अली जरदारी के बाद पाकिस्तान के नये राष्ट्रपति के तौर पर सोमवार को पद ग्रहण किया था.

भारत के ऐतिहासिक शहर आगरा में जन्मे 73 वर्षीय हुसैन के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ करीबी संबंध हैं. उन्होंने नौ सितंबर को पाकिस्तान के राष्ट्रपति के तौर पर पद ग्रहण किया था. हुसैन का चुनाव पाकिस्तान में लोकतांत्रिक बदलाव की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है.

हुसैन एक उर्दूभाषी मूलनिवासी समुदाय से संबंध रखते हैं जो वर्ष 1947 में विभाजन के वक्त भारत से पाकिस्तान आ गया था. हुसैन सत्ताधारी पीएमएल-एन के उम्मीदवार थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola