मोदी ने दक्षिण कोरिया में बान की मून से भी की मुलाकात
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 May 2015 7:59 PM (IST)
विज्ञापन

सोल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून से मुलाकात की और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर उनके साथ विचार विमर्श किया. मोदी ने ट्वीट किया, संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून के साथ शानदार बैठक के दौरान महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई. बान दक्षिण कोरियाई नागरिक हैं और […]
विज्ञापन
सोल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून से मुलाकात की और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर उनके साथ विचार विमर्श किया.
मोदी ने ट्वीट किया, संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून के साथ शानदार बैठक के दौरान महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई. बान दक्षिण कोरियाई नागरिक हैं और वह दो कार्यकाल के बाद वर्ष 2016 में सेवानिवृत्त होंगे. तीन देशों के अपने दौरे के अंतिम चरण में यहां पहुंचे मोदी का ग्रांड गार्डन में राजकीय सम्मान किया गया.
प्रधानमंत्री मोदी ने सोल नेशनल सिमिटरी में पुष्पचक्र चढाया और 1950 से 1953 के बीच चले कोरियाई युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने एक सामुदायिक स्वागत समारोह को भी संबोधित किया जहां भारतीय समुदाय के करीब 1500 सदस्य मौजूद थे. उन्होंने दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति पार्क ग्युन हेई से भी मुलाकात की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




