भूकंप प्रभावित नेपाल में राष्ट्रीय सरकार गठन की हो सकती है संभावना : नेपाली मंत्री

काठमांडू : नेपाल में आये विनाशकारी भूकंप से तबाही के बाद लोग इस सदमे में उबरने की कोशिश कर रहे है. इसी कड़ी में मतभेदों को दरकिनार करते हुए नेपाल के राजनीतिक दलों ने इतिहास के सबसे विनाशकारी भूकंप से पीडित देश में एक राष्ट्रीय सरकार गठित करने की इच्छा जतायी है. एक के बाद […]
काठमांडू : नेपाल में आये विनाशकारी भूकंप से तबाही के बाद लोग इस सदमे में उबरने की कोशिश कर रहे है. इसी कड़ी में मतभेदों को दरकिनार करते हुए नेपाल के राजनीतिक दलों ने इतिहास के सबसे विनाशकारी भूकंप से पीडित देश में एक राष्ट्रीय सरकार गठित करने की इच्छा जतायी है. एक के बाद एक आ रहे भूकंप के झटकों ने देश में अब तक करीब नौ हजार जिंदगियों को लील लिया है. प्रधानमंत्री सुशील कोइराला अन्य राजनीतिक दलों को साथ लेकर मौजूदा सरकार को राष्ट्रीय सरकार में तब्दील करने को राजी हैं. सूचना और प्रसारण मंत्री मिनेन्द्र रिजाल ने आज संवाददाताओं को यह जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




