ePaper

टेक्सास में गोलीबारी में नौ की मौत, कई अन्य घायल

Updated at : 18 May 2015 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
टेक्सास में गोलीबारी में नौ की मौत, कई अन्य घायल

ह्यूस्टन: अमेरिका में टेक्सास के एक रेस्तरां में मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच गोलीबारी में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य लोग घायल हो गए हैं.स्थानीय मीडिया ने बताया कि वाको के ट्विन पीक्स रेस्तरां में दोपहर के समय हुई गोलीबारी में आठ […]

विज्ञापन

ह्यूस्टन: अमेरिका में टेक्सास के एक रेस्तरां में मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच गोलीबारी में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य लोग घायल हो गए हैं.स्थानीय मीडिया ने बताया कि वाको के ट्विन पीक्स रेस्तरां में दोपहर के समय हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति ने बाद में अस्पताल में दम तोड दिया.

पुलिस ने आज बताया कि दो गुटों के बीच पहले हाथापाई हुई और बाद में उन्होंने एक दूसरे पर जंजीरों, चाकुओं और बंदूकों से हमला किया. के25-टीवी चैनल ने वाको पुलिस सार्जेंट डब्ल्यू पैट्रिक स्वांटन के हवाले से कहा कि यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या मृतकों में घटनास्थल के पास खडे लोग भी शामिल हैं या नहीं.

स्वांटन ने कहा कि पुलिस को पता था कि गुटों के सदस्य रेस्तरां में एकत्र हो रहे हैं और जब गोलीबारी हुई उस समय अधिकारी वहां मौजूद थे. गोलीबारी रेस्तरां में शुरु हुई और यह बाद में व्यक्त पार्किंग स्थल तक पहुंच गई. इसके बाद कुछ अधिकारियों ने मोटरसाइकिल पर सवार लोगों पर गोलियां चलाई.

रेस्तरां के स्टाफ ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ रेस्तरां में गोलीबारी हुई लेकिन शुक्र है कि शानदार वाको पुलिस परिसर पर मौजूद थी और स्थिति संभालने में मदद कर रही थी. हम अधिक जानकारी मिलने पर आपसे उसे साझा करेंगे. आपका धन्यवाद. सभी कर्मचारी एवं ग्राहक सुरक्षित हैं.’’ यह रेस्तरां सेंट्रल टेक्सास मार्केट प्लेस नामक शॉपिंग केंद्र में है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola