खुर्शीद एससीओ बैठक के लिए किर्गिस्तान पहुंचे

Updated at :12 Sep 2013 5:07 PM
विज्ञापन
खुर्शीद एससीओ बैठक के लिए किर्गिस्तान पहुंचे

बिश्केक (किर्गिस्तान): विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद शंघाई कोआपरेशन आर्गेनाइजेशन ( एससीओ ) की शिखर बैठक में भाग लेने के लिए यहां पहुंच गए हैं. इस बैठक से इतर वह यहां अपने पाकिस्तानी समकक्ष सरताज अजीज से भी अनौपचारिक विचार विमर्श करेंगे. अपने दो दिवसीय यात्रा के दौरान खुर्शीद किर्गिस्तान के राष्ट्रपति अलमाजबेक अतामबेव और विदेश […]

विज्ञापन

बिश्केक (किर्गिस्तान): विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद शंघाई कोआपरेशन आर्गेनाइजेशन ( एससीओ ) की शिखर बैठक में भाग लेने के लिए यहां पहुंच गए हैं. इस बैठक से इतर वह यहां अपने पाकिस्तानी समकक्ष सरताज अजीज से भी अनौपचारिक विचार विमर्श करेंगे.

अपने दो दिवसीय यात्रा के दौरान खुर्शीद किर्गिस्तान के राष्ट्रपति अलमाजबेक अतामबेव और विदेश मंत्री एरलान अबदलदेव समेत कई विश्व नेताओं से मुलाकात करेंगे.खुर्शीद के साथ आए संयुक्त सचिव ( ईआरएस ) अजय बिसारिया ने संवाददाताओं को बताया कि एससीओ शिखर बैठक से इतर भी काफी कुछ होगा. सूत्रों ने बताया कि अजीज और खुर्शीद न्यूयार्क में प्रधानमंत्रियों की प्रस्तावित बैठक के बारे में चर्चा करेंगे. दोनों नेताओं द्वारा नियंत्रण रेखा पर तनाव और लंबित मुद्दों के समाधान के लिए द्विपक्षीय वार्ता बहाल करने के उपायों पर भी चर्चा किए जाने की संभावना है.उन्होंने कहा, ‘‘ सीरिया और अफगानिस्तान पर भी चर्चा हो सकती है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola