विराट कोहली के खिलाफ बोलने के लिए मिला ‘रिश्वत’ का ऑफर, जर्मन मॉडल के खुलासे से मचा हड़कंप

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन
virat kohli and german model lizlaz

विराट कोहली और जर्मन मॉडल लिजलाज

जर्मन मॉडल लिजलाज तब सुर्खियों में आई थीं जब विराट कोहली ने उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया था. हाल ही में उन्होंने यह खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें कोहली के खिलाफ बोलने के लिए पैसे ऑफर किए गए थे.

विज्ञापन

Virat kohli: जर्मनी की मॉडल लिजलाज ने विराट कोहली को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने यह जानकारी हाल ही में एक इंटरव्यू में साझा की. यह घटना इस साल की शुरुआत की है, जब भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया था और यह तुरंत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई थी.

जर्मन मॉडल ने कोहली को लेकर किया चौंकाने वाला दावा

क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर मॉडल लिजलाज ने बड़ा खुलासा किया है. हाल ही में फिल्मीमंत्रा को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जब उनकी फोटो को विराट ने लाइक किया, तब देश के कई मीडिया आउटलेट्स ने उनसे संपर्क किया और उनसे विराट के खिलाफ बयान देने के लिए कहा. लिजलाज ने आगे कहा कि उन्हें नेगेटिव पब्लिसिटी के लिए पैसे की पेशकश भी की गई, लेकिन उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि विराट उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं और वह कभी भी उनके खिलाफ कुछ नहीं कह सकतीं. इसके साथ ही, लिजलाज ने यह भी साझा किया कि जब विराट ने उनकी इंस्टाग्राम रील लाइक की थी, तो वे बेहद भावुक और हैरान हो गई थीं.

मेसी और रोनाल्डो से विराट की तुलना

लिजलाज ने विराट कोहली की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें एशिया के रोनाल्डो और मेसी बताया है. ये भी कहा कि विराट से जुड़ी हुई कोई भी छोटी बड़ी घटना ट्रेंड में आ जाती है. जिस तरह का उनका फैन फोलोइंग पूरे विश्वभर में है, वो सचमुच काबिले-तारीफ है. 

सोशल मीडिया पर विराट का क्रेज

विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटरों में शुमार हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 273 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. इस वजह से उनके हर कदम पर फैंस की नजर बनी रहती है.

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola