पाक द्वारा रिहा किए गए तालिबान नेता नहीं पहुंचे घर

Updated at :12 Sep 2013 4:51 PM
विज्ञापन
पाक द्वारा रिहा किए गए तालिबान नेता नहीं पहुंचे घर

इस्लामाबाद: युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में सुलह समझौते की प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने के मकसद से पाकिस्तान द्वारा हाल ही में रिहा किए गए सात अफगान तालिबान कैदियों में से कोई भी अभी तक अपने घर नहीं पहुंचा है. मीडिया रिपोर्ट में आज बताया गया है कि इन आतंकवादियों को न तो इस्लामाबाद स्थित अफगान दूतावास को […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद: युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में सुलह समझौते की प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने के मकसद से पाकिस्तान द्वारा हाल ही में रिहा किए गए सात अफगान तालिबान कैदियों में से कोई भी अभी तक अपने घर नहीं पहुंचा है.

मीडिया रिपोर्ट में आज बताया गया है कि इन आतंकवादियों को न तो इस्लामाबाद स्थित अफगान दूतावास को और न ही पाकिस्तान की प्रांतीय राजधानियों में अफगान दूतावासों के हवाले किया गया है. पाकिस्तान ने शनिवार को ‘‘अफगान सुलह समझौता प्रक्रिया को आगे बढ़ाने ’’ के मकसद से अफगान तालिबान नेताओं को एक समूह को रिहा किया था. वह अब तक कुल 33 तालिबान नेताओं को रिहा कर चुका है.सूत्रों ने संवाददाताओं को बताया कि बंदियों को रिहा कर दिया गया है लेकिन प्रशासन को नहीं सौंपा गया. बंदियों को मुक्त छोड़ दिया गया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वे अपने आप अपने समूहों में पहुंच जाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola