सउदी अरब की साक्षरता दर बढ़कर 96 प्रतिशत

दुबई :सउदी अरब ने 96 प्रतिशत की उल्लेखनीय साक्षरता दर हासिल की है जिसमें देश के मजहबी संस्थानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है.देश के पूर्वी प्रांत के शिक्षा महानिदेशक अब्दुल रहमान अल मोदाइरिस ने कहा कि देश में करीब 99 प्रतिशत बच्चे स्कूल जा रहे हैं और हर दिन एक या दो नए स्कूल खुल […]
दुबई :सउदी अरब ने 96 प्रतिशत की उल्लेखनीय साक्षरता दर हासिल की है जिसमें देश के मजहबी संस्थानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है.देश के पूर्वी प्रांत के शिक्षा महानिदेशक अब्दुल रहमान अल मोदाइरिस ने कहा कि देश में करीब 99 प्रतिशत बच्चे स्कूल जा रहे हैं और हर दिन एक या दो नए स्कूल खुल रहे हैं.
हाल में विश्व बैंक की एक रिपोर्ट में कहा गया कि सउदी अरब की उंची वयस्क साक्षरता दर धार्मिक संगठनों के सफलतापूर्ण इस्तेमाल की वजह से हासिल हुई है. इन संगठनों में विशेष रुप से स्थानीय मस्जिद और कुरान की शिक्षा देने वाले स्कूलों जैसे स्थानीय धार्मिक संस्थान शामिल हैं.
इसके बाद साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए 1984 में वयस्क शिक्षा के लिए महासचिवालय की स्थापना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










