रुस में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री स्वदेश रवाना

Updated at :07 Sep 2013 2:20 PM
विज्ञापन
रुस में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री स्वदेश रवाना

सेंट पीटर्सबर्ग : रुस में आठवें जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज स्वदेश के लिए रवाना हो गये.इस सम्मेलन के दौरान उन्होंने दुनियाभर के नेताओं से उभरते हुए बाजारों में मजबूत विकास को बहाल करने के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता दिखाने को कहा. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और मेजबान रुसी […]

विज्ञापन

सेंट पीटर्सबर्ग : रुस में आठवें जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज स्वदेश के लिए रवाना हो गये.इस सम्मेलन के दौरान उन्होंने दुनियाभर के नेताओं से उभरते हुए बाजारों में मजबूत विकास को बहाल करने के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता दिखाने को कहा.

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और मेजबान रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित दुनियाभर के कई शीर्ष नेता यहां इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में शामिल हुए.इस दौरान मनमोहन ने कहा कि बीते कुछ हफ्तों में मुद्रा अस्थिरता से भारत प्रभावित हुआ है और वह एक ऐसे वातावरण में चालू खाते के घाटे को वित्तपोषित करने का कदम उठा रहा है, जिसे स्थिर विदेशी निवेश प्रवाह के अनुकूल माना जाये.

उन्होंने वर्तमान मुद्रा संकट से निपटने के लिए जी-20 समूह के भीतर व्यापक विचार विमर्श का भी आह्वान किया.मनमोहन ने वर्ष 2008 में वाशिंगटन में हुए पहले जी-20 सम्मेलन से लेकर अब तक के इसके सभी सम्मेलनों में भाग लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola