नाइजीरिया में सेना ने 50 विद्रोहियों को मारा

Updated at :07 Sep 2013 11:21 AM
विज्ञापन
नाइजीरिया में सेना ने 50 विद्रोहियों को मारा

आबुजा : नाइजीरिया के उत्तर पूर्वी बोर्नो राज्य में नाइजीरियाई सेना ने एक हमले में कट्टरपंथी समूह बोको हरम के कम से कम 50 सदस्यों को मार गिराया. सेना के प्रवक्ता सागिर मूसा ने कहा कि कल विद्रोहियों के शिविर पर धावा बोला गया. विद्रोहियों ने इससे पहले इस हफ्ते 15 नागरिकों की हत्या कर […]

विज्ञापन

आबुजा : नाइजीरिया के उत्तर पूर्वी बोर्नो राज्य में नाइजीरियाई सेना ने एक हमले में कट्टरपंथी समूह बोको हरम के कम से कम 50 सदस्यों को मार गिराया.

सेना के प्रवक्ता सागिर मूसा ने कहा कि कल विद्रोहियों के शिविर पर धावा बोला गया. विद्रोहियों ने इससे पहले इस हफ्ते 15 नागरिकों की हत्या कर दी थी. उन्होंने बताया कि विद्रोहियों के कब्जे वाले एक गांव को मुक्त करा लिया गया है.

मूसा ने कहा, अब सैनिक फरार आतंकवादियों की तलाश में लग गये हैं. विद्रोहियों ने बुधवार को दो गांवों गजीरम और बुलाबिन पर हमला कर 15 लोगों की हत्या कर दी थी और कई अन्य को घायल कर दिया था. नाइजीरिया सरकार ने देश के तीन उत्तर पूर्वी राज्यों में इस्लामी आतंकवादियों से लड़ाई को लेकर आपातकाल घोषित किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola