ePaper

नेपाल ने विदेशी बचाव टीमों से वापस जाने को कहा, मृतकों की संख्या 7,365

Updated at : 04 May 2015 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल ने विदेशी बचाव टीमों से वापस जाने को कहा, मृतकों की संख्या 7,365

काठमांडू: भारत और 33 अन्य देशों की बचाव टीमों को नेपाल ने वापस जाने को कहा है क्योंकि यह विनाशकारी भूकंप से बेघर हुए लाखों पीडितों के पुनर्वास के लिए बडा अभियान शुरु करने वाला है.इस त्रासदी में 41 भारतीयों सहित कम से कम 7, 365 लोगों की जानें गई हैं.यह फैसला भारत के राष्ट्रीय […]

विज्ञापन

काठमांडू: भारत और 33 अन्य देशों की बचाव टीमों को नेपाल ने वापस जाने को कहा है क्योंकि यह विनाशकारी भूकंप से बेघर हुए लाखों पीडितों के पुनर्वास के लिए बडा अभियान शुरु करने वाला है.इस त्रासदी में 41 भारतीयों सहित कम से कम 7, 365 लोगों की जानें गई हैं.यह फैसला भारत के राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) पर भी लागू होगा जिसकी नेपाल में सबसे बडी मौजूदगी है.

सोशल मीडिया पर नयी दिल्ली की सहायता कोशिशों को भारतीय मीडिया द्वारा महिमामंडित किए जाने की नेपालियों द्वारा आलोचना किए जाने के बाद यह फैसला किया गया है.

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने बताया कि सरकार ने देशों से अपनी ‘फस्र्ट रिस्पांस’ टीमों को हटाने को कहा है क्योंकि अब बचाव कार्य की बजाय राहत पर जोर होगा.

मंत्रालय ने कहा, ‘‘जैसा कि, नेपाल ने 34 देशों को अपनी बचाव टीमें वापस बुलाने को कहा है. उन्हें अब मलबा हटाने वाले उपकरणों की जरुरत है और भारत से मदद मांगी है, एक आर्मी इंजीनियरिंग टीम आएगी. ’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola