अमेरिका में दो भारतीय-अमेरिकियों की गोली मारकर हत्या

Updated at :07 Sep 2013 12:54 AM
विज्ञापन
अमेरिका में दो भारतीय-अमेरिकियों की गोली मारकर हत्या

वाशिंगटन: अमेरिका के इंडियाना राज्य में किराने की दुकान चलाने वाले दो भारतीय-अमेरिकियों की नकाबपोश लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना से पूरा सिख समुदाय सकते में है. इंडियाना पुलिस ने 55 वर्षीय जगतार सिंह भट्टी और 20 वर्षीय पवन प्रीत सिंह की हत्या के मामले में 28 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: अमेरिका के इंडियाना राज्य में किराने की दुकान चलाने वाले दो भारतीय-अमेरिकियों की नकाबपोश लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना से पूरा सिख समुदाय सकते में है.

इंडियाना पुलिस ने 55 वर्षीय जगतार सिंह भट्टी और 20 वर्षीय पवन प्रीत सिंह की हत्या के मामले में 28 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. भट्टी और पवन दोनों मूल रुप से पंजाब निवासी हैं.

गिरफ्तार किये गये हमलावर की पहचान केविन मूर के तौर पर हुई है.उत्तरी इंडियाना के इल्कहार्ट शहर के मिडलबरी स्टरीट पर स्थित किराने की दुकान के मालिक भट्टी और कर्मचारी पवन की कल दो नकाबपोश लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

भट्टी जालंधर के जबकि पवन होशियारपुर का रहने वाला था.पुलिस अभी भी दूसरे हमलावर की तलाश कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola