ePaper

नेपाल के प्रधानमंत्री ने नागरिकों से रक्तदान करने की अपील की

Updated at : 27 Apr 2015 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री ने नागरिकों से रक्तदान करने की अपील की

काठमांडो : प्रधानमंत्री सुशील कोइराला ने आज नेपाल के लोगों से अपील की कि रक्तदान करें क्योंकि विनाशकारी भूकंप में छह हजार से ज्यादा जख्मी लोगों के इलाज के लिए अस्पतालों में इसकी सख्त जरुरत है. कोइराला ने कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद व्यवसायियों से कहा कि खाद्य आपूर्ति की कमी को […]

विज्ञापन

काठमांडो : प्रधानमंत्री सुशील कोइराला ने आज नेपाल के लोगों से अपील की कि रक्तदान करें क्योंकि विनाशकारी भूकंप में छह हजार से ज्यादा जख्मी लोगों के इलाज के लिए अस्पतालों में इसकी सख्त जरुरत है. कोइराला ने कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद व्यवसायियों से कहा कि खाद्य आपूर्ति की कमी को दूर करने के लिए बडी दुकानें खोलें. सरकार ने अस्पताल के नजदीक सभी दवा दुकानों को सामान्य तरीके से काम करने के निर्देश दिए.

माईरिपब्लिका डॉट कॉम के मुताबिक सरकारी निर्देशों की अवहेलना करने पर कडी कार्रवाई की जाएगी. बैठक के बाद सरकार ने प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में योगदान करने की भी अपील की. उधर बचावकर्मियों ने नेपाल के टूट चुके घरों और भवनों के टनों मलबे में आज भी लोगों को ढूंढने का अभियान जारी रखा. देश में कल आये भूकंप में 2350 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें पांच भारतीय शामिल हैं. इसमें छह हजार से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola