प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे फ्रांस, ओलांद के साथ अहम बातचीत के आसार

पेरिस: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में आज रात पेरिस पहुंचे जहां वह फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलोंद से वार्ता करेंगे और कारोबारी नेताओं से मुलाकात करेंगे. अपनी चार दिनों की फ्रांस यात्रा के दौरान मोदी की ओलोंद के साथ चर्चा होगी, साथ ही वह कारोबारी नेताओं के साथ मुलाकात […]
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में आज रात पेरिस पहुंचे जहां वह फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलोंद से वार्ता करेंगे और कारोबारी नेताओं से मुलाकात करेंगे. अपनी चार दिनों की फ्रांस यात्रा के दौरान मोदी की ओलोंद के साथ चर्चा होगी, साथ ही वह कारोबारी नेताओं के साथ मुलाकात भी करेंगे.
इस दौरान बातचीत के केंद्र में असैन्य परमाणु, रक्षा एवं व्यापारिक मुद्दे होंगे. फ्रांस की यात्रा के दौरान एक प्रमुख आकर्षण मोदी और ओलोंद की नाव की सवारी होगी जिसे ‘नाव पर चर्चा’ बताया जा रहा है. मोदी की कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ ‘चाय पर चर्चा’ हो चुकी है जिसमें इस वर्ष अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ चर्चा शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




