ePaper

भारतीय महिला पर हमले का मामला: ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी

Updated at : 10 Mar 2015 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
भारतीय महिला पर हमले का मामला: ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने एक घातक हमले में मारी गई भारतीय आईटी सलाहकार महिला की सीसीटीवी फुटेज जारी की है जिसमें वह हमले से ठीक पहले एक रेलवे स्टेशन से चलते हुए दिखाई दे रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे इस मामले को सुलझाने में मदद करने के लिए सूचना मुहैया […]

विज्ञापन

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने एक घातक हमले में मारी गई भारतीय आईटी सलाहकार महिला की सीसीटीवी फुटेज जारी की है जिसमें वह हमले से ठीक पहले एक रेलवे स्टेशन से चलते हुए दिखाई दे रही है.

पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे इस मामले को सुलझाने में मदद करने के लिए सूचना मुहैया कराएं. न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने 41 वर्षीय प्रभा अरण कुमार पर हमले की जांच शुरु कर दी है. प्रभा पर सिडनी के एक उपनगर वेस्टमीड में गत शनिवार को जब यह भयानक हमला हुआ था, उस समय वह भारत में अपने पति से फोन पर बात कर रही थी.
पुलिस ने बताया कि आपातकालीन सेवाओं को जब शनिवार को रात करीब साढे नौ बजे (स्थानीय समयानुसार) गंभीर रुप से घायल महिला की सूचना मिली तो उन्होंने कार्रवाई की.एम्बुलैंस पैरामेडिक्स ने महिला को वेस्टमीड अस्पताल ले जाने से पहले घटनास्थल पर उसका उपचार किया. महिला की अस्पताल में कल अपराह्न करीब पौने एक बजे मौत हो गई.
पुलिस ने महिला की पहचान की पुष्टि करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि प्रभा पेरामैट्टा रेलवे स्टेशन से रात करीब नौ बजे निकली. इसके बाद आर्गाइल स्टरीट में चलते हुए वह फुटपाथ पर बाएं हाथ की ओर मुडी. पुलिस का मानना है कि फुटपाथ पर चलते समय उस पर हमला किया गया.
उसे कई चोटें आई थी और माना जा रहा है कि उस पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था. मौत की जांच के लिए स्ट्राइक फोर्स मार्कोला का गठन किया गया है जिसमें पेरामैट्टा लोकल एरिया कमांड की पुलिस और स्टेट क्राइम कमांड की होमिसाइड स्क्वैड शामिल है.
होमिसाइड स्क्वैड के कमांडर डिटेक्टिव सुपरिन्टेंडेंट माइकल विलिंग ने कहा, ‘‘ हम उम्मीद करते हैं कि इससे उन लोगों को कुछ याद आएगा जो उस शाम आर्गाइल स्टरीट, पार्क परेड या अमोस स्टरीट के आस पास थे और उन्हें आगे आकर पुलिस से बात करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा.’’ प्रभा ‘द रॉक्स’ स्थित आईटी कंपनी माइंडटरी में काम करती थी. मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रभा का पति और उसकी नौ वर्षीय बेटी उसके शव की पहचान के लिए बेंगलूर से आस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं.
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब प्रभा पर हमला हुआ, उस समय वह भारत में मौजूद अपने पति अरण कुमार से बात कर रही थी. उसने फोन की लाइन कटने से पहले अपने पति से कहा था, ‘ उसने मुझे चाकू मार दिया’.’’ विलिंग ने बताया कि उसका पति खुफिया अधिकारियों को बता रहा है कि प्रभा पर हमले से पहले उन दोनों के बीच क्या बात हुई थी.उसने कहा, ‘‘ हमारे पास उनके बीच हुई बातचीत की कुछ जानकारी है. प्रभा का पति बेहद दु:खी है.’’ इस बीच ऑस्ट्रेलियाईराजनेता ज्योफ ली ने इस घटना पर खेद प्रकट करते हुए इसे ‘‘एक जघन्य अपराध ’’ बताया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola