होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

Updated:
विज्ञापन

होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की निगरानी, फोटो पीटीआई

US Iran War: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र ने दोनों देशों से होर्मुज खोलने की अपील की है. ईरान भी होर्मुज खोलने के लिए तैयार है, लेकिन उसने अमेरिका के सामने शर्त रख दी है, जिसपर डोनाल्ड ट्रंप विचार कर रहे हैं.

विज्ञापन

US Iran War: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा- होर्मुज स्ट्रेट से होकर नेविगेशन के अधिकारों और आजादी का सम्मान किया जाना चाहिए. मैं सभी पार्टियों (अमेरिका-ईरान) से अपील करता हूं: स्ट्रेट खोलें. जहाजों को गुजरने दें. कोई टोल नहीं. कोई भेदभाव नहीं. व्यापार फिर से शुरू होने दें. ग्लोबल इकॉनमी को सांस लेने दें. उन्होंने आगे कहा- सुरक्षित, बिना रुकावट का रास्ता एक आर्थिक और मानवीय जरूरत है.

विज्ञापन

ईरान होर्मुज खोलने के तैयार, लेकिन शर्तों के साथ

ईरान होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए तैयार हो गया है. लेकिन इसके लिए उसने अमेरिका के सामने शर्तें रखी हैं. ईरान ने प्रस्ताव दिया है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल देगा, बशर्ते अमेरिका इस पर नाकेबंदी खत्म कर दे और युद्ध समाप्त किया जाए. ईरान ने यह भी सुझाव दिया है कि उसके परमाणु कार्यक्रम से जुड़े बड़े मुद्दे पर बातचीत बाद के चरण में की जाएगी.

ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव पर चर्चा की

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा दल के साथ बैठक कर ईरान के प्रस्ताव पर चर्चा की. व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लीविट ने कहा कि ईरान ने प्रस्ताव पर चर्चा हुई है, लेकिन वह बैठक के नतीजे को लेकर अभी कुछ कहना नहीं चाहतीं. इस मुद्दे पर राष्ट्रपति जल्द ही स्वयं जानकारी देंगे.

ये भी पढ़ें: होर्मुज खोलने को तैयार हुआ ईरान, लेकिन अमेरिका के सामने रख दी यह दो शर्त

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola