साओ पाउलो के समीप 11 लोगों की गोली मारकर हत्या

Published at :08 Mar 2015 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
साओ पाउलो के समीप 11 लोगों की गोली मारकर हत्या

साओ पाउलो (ब्राजील) : साओ पाउलो के समीप छह घंटे के दौरान गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने कहा है कि वह इन इस गोलीबारी के दौरान हुयी हत्याओं के बीच जुडी कडियों की जांच करेगी. लोक सुरक्षा मंत्रालय ने कल बताया कि समीपवर्ती दक्षिणी जार्डिम साओ लुइज में गुरुवार और […]

विज्ञापन

साओ पाउलो (ब्राजील) : साओ पाउलो के समीप छह घंटे के दौरान गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने कहा है कि वह इन इस गोलीबारी के दौरान हुयी हत्याओं के बीच जुडी कडियों की जांच करेगी.

लोक सुरक्षा मंत्रालय ने कल बताया कि समीपवर्ती दक्षिणी जार्डिम साओ लुइज में गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को चार अलग-अलग स्थानों पर लोगों को गोली मार दी गयी और इसमें पांच लोग घायल भी हो गये.

जांचकर्ताओं ने बताया है कि मृतकों में से पांच लोग लुटपाट और मादक पदार्थ की तस्करी के दोषी पाए गए हैं. पुलिस का अनुमान है कि इन हत्याओं का संबंध संगठित अपराध से हो सकता है.

अधिकारियों ने बताया कि एक साक्ष्य की मदद से एक संदिग्ध की छवि को वितरित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola