वैज्ञानिकों ने खोजा सफेद बालों का संभावित इलाज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:33 PM

विज्ञापन

लंदन : सफेद बालों को छिपाने के लिए उन्हें काले रंग में रंगना जल्द ही अतीत का किस्सा बन सकता है क्योंकि सफेद बालों को काला करने का संभावित इलाज वैज्ञानिकों ने खोज लिया है. यूरोपीय अनुसंधानकर्ताओं ने पाया है कि उम्र बढ़ने के साथ साथ व्यक्तियों के हेयर फॉलिकल में हाइड्रोजन पराक्साइड जमने लगता […]

विज्ञापन

लंदन : सफेद बालों को छिपाने के लिए उन्हें काले रंग में रंगना जल्द ही अतीत का किस्सा बन सकता है क्योंकि सफेद बालों को काला करने का संभावित इलाज वैज्ञानिकों ने खोज लिया है.

यूरोपीय अनुसंधानकर्ताओं ने पाया है कि उम्र बढ़ने के साथ साथ व्यक्तियों के हेयर फॉलिकल में हाइड्रोजन पराक्साइड जमने लगता है जिसके कारण व्यक्ति गहरे तनाव में आ जाता है. हाइड्रोजन पराक्साइड बालों को ब्लीच कर देता है.

अध्ययन में बताया गया है कि अत्यधिक मात्र में हाइड्रोजन परॉक्साइड के जमाव की समस्या को वैज्ञानिक एक नये इलाज से दूर कर सकते हैं. इस इलाज में तत्व पीसी-केयूएस का उपयोग किया जाता है. अध्ययन के नतीजे ‘द एफएएसइबी’ जर्नल में प्रकाशित हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola