ePaper

मंगल पर पानी पहले के अनुमान से कहीं अधिक अम्लीय : नासा

Updated at : 06 Feb 2015 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
मंगल पर पानी पहले के अनुमान से कहीं अधिक अम्लीय : नासा

वाशिंगटन : नासा के क्यूरोसिटी रोवर द्वारा मंगल के पर्वत से लिए गए एक नये नमूने से संकेत मिलता है कि वहां का पानी माउंट शार्प से लिए पहले के नमूने से कहीं अधिक अम्लीय है. माउंट शार्प एक परतदार चट्टान है. रोवर ने एक नई तरह की सुराख तकनीक का इस्तेमाल करते हुए मोजावे […]

विज्ञापन
वाशिंगटन : नासा के क्यूरोसिटी रोवर द्वारा मंगल के पर्वत से लिए गए एक नये नमूने से संकेत मिलता है कि वहां का पानी माउंट शार्प से लिए पहले के नमूने से कहीं अधिक अम्लीय है.
माउंट शार्प एक परतदार चट्टान है. रोवर ने एक नई तरह की सुराख तकनीक का इस्तेमाल करते हुए मोजावे 2 नाम की एक चट्टान के चूर्ण के नमूने एकत्र किए.
गौरतलब है कि क्यूरोसिटी गेल क्रेटर में अन्य स्थानों की जांच करने के दो साल बाद माउंट शार्प के आधार स्थल पर पांच महीने पहले पहुंचा था.
अरीजोना स्थित टक्सन के प्लेनेटरसी साइंस इंस्टीट्यूट के उप प्रधान जांचकर्ता डेविड वनीमन ने कहा, नये नमूने के हमारे शुरुआती आंकलन के मुताबिक इसमें कांफीडेंस हिल से कहीं अधिक ‘जेरोसाइट’ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola