ईरान ने ट्रंप को किया ट्रोल: हमशक्ल भैंसे का वीडियो शेयर कर लिखा- ‘पुअर थिंग’

Updated:
विज्ञापन
Donald Trump with viral lookalike Bangladeshi buffalo

बांग्लादेशी वायरल भैंसा, गोल घेरे में डोनाल्ड ट्रंप, फोटो एक्स

Iran Troll Donald Trump: अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच ईरान ने यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाया है. एक भैंसे का वीडियो शेयर कर ईरान ने कहा- डोनाल्ड ट्रंप से तुलना होने पर बांग्लादेशी भैंसा परेशान. तो आइये बताते हैं माजरा क्या है?

विज्ञापन

Iran Troll Donald Trump: ईरान ने भैंसे का वीडियो शेयर किया और दावा किया कि अमेरिकी राजनेता से तुलना किए जाने के बाद जानवर ने खाना-पीना छोड़ दिया है. रूस में ईरान के आधिकारिक हैंडल X पर एक पोस्ट में लिखा गया: बेचारा! डोनाल्ड ट्रम्प से तुलना किए जाने पर बांग्लादेशी भैंस परेशान हो गई. रूसी स्टेट ब्रॉडकास्टर आरटी की एक रिपोर्ट थी, जिसमें कहा गया था: बांग्लादेश की एक भैंस, जो ट्रंप से मिलती-जुलती है, उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ने के बाद उसकी भूख खत्म हो गई है.

बांग्लादेश में एल्बिनो भैंसा सुर्खियों में, इंटरनेट पर छाया, ट्रंप से की जा रही तुलना

बांग्लादेश में एक एल्बिनो भैंसा इस समय सुर्खियों में है. वजह उसका नाम और उसके सिर पर उगे बाल हैं. दावा किया जा रहा है, भैंसे का चेहरा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलता-जुलता है. यही वजह है कि उस एल्बिनो भैंसे का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप’ रख दिया गया. भैंसा 700 किलोग्राम वजनी है. ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर भैंसा को बिक्री के लिए लाया गया था. खबर है कि ईद-उल-अजहा से पहले भैंसा बिक चुका है. उसे ओल्ड ढाका इलाके के एक व्यापारी मोहम्मद शोरोन ने 550 टका प्रति किलो कीमत देकर खरीद लिया.

राबेया एग्रो फार्म में पाला गया था वायरल भैंसा

भैंसे को बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पास नारायणगंज जिले में स्थित राबेया एग्रो फार्म में पाला गया था. फार्म के मालिक जियाउद्दीन मैरदा ने बताया कि यह चार साल का दुर्लभ एल्बिनो नस्ल का भैंसा था, जिसका रंग हल्का गुलाबी था. उन्होंने कहा कि इसी खास रंग और सिर पर बने अनोखे बालों की वजह से यह बाकी जानवरों से अलग दिखाई देता था.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में बिक गया ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नाम का भैंसा, बकरीद पर कुर्बान होगा 700 किग्रा का जानवर

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola