बांग्लादेश में बिक गया ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नाम का भैंसा, बकरीद पर कुर्बान होगा 700 किग्रा का जानवर

बांग्लादेश का ‘डोनाल्ड ट्रंप’ भैंसा. फोटो- एक्स
Donald Trump Buffalo: बांग्लादेश में डोनाल्ड ट्रंप नाम का एक रेयर एल्बिनो भैंसा ईद उल अजहा (बकरीद) से पहले बिक गया. उसकी हेयरस्टाइल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसी दिखने के कारण वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इस भैंसे को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी थी.
Donald Trump Buffalo: बांग्लादेश में एक दुर्लभ एल्बिनो भैंसा पिछले कुछ दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा. इसकी वजह उसका नाम और उसकी हेयरस्टाइल थी, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलती-जुलती बताई गई. इसी कारण इस भैंसे का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप’ रख दिया गया था. अब ईद-उल-अजहा से पहले यह चर्चित भैंसा बिक चुका है.
यह भैंसा बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पास नारायणगंज जिले में स्थित राबेया एग्रो फार्म में पाला गया था. फार्म के मालिक जियाउद्दीन मैरदा ने बताया कि यह चार साल का दुर्लभ एल्बिनो नस्ल का भैंसा था, जिसका रंग हल्का गुलाबी था. उन्होंने कहा कि इसी खास रंग और सिर पर बने अनोखे बालों की वजह से यह बाकी जानवरों से अलग दिखाई देता था.
छोटे भाई ने रखा ‘Donald Trump’ नाम
जिया उद्दीन मैरदा ने बताया कि उन्होंने यह भैंसा करीब 10 महीने पहले राजशाही सिटी हाट से खरीदा था. उन्होंने कहा कि उनके छोटे भाई ने इसकी हेयरस्टाइल देखकर इसका नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप’ रख दिया. इसके बाद सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया में इसकी तस्वीरें वायरल हो गईं और बड़ी संख्या में लोग इसे देखने फार्म पर पहुंचने लगे. मैरदा ने कहा कि यह नाम सिर्फ प्यार और मजाक के तौर पर रखा गया था. उन्होंने साफ किया कि इंसानों और जानवरों की तुलना नहीं की जा सकती.
700 किलो वजन, लाइव वेट के हिसाब से हुई बिक्री
फार्म मालिक के अनुसार इस वायरल भैंसे को ओल्ड ढाका इलाके के एक व्यापारी मोहम्मद शोरोन को बेचा गया. उन्होंने बताया कि इसकी कीमत 550 टका प्रति किलो तय हुई. करीब 700 किलो वजन वाले इस भैंसे की बिक्री ‘लाइव-वेट बेसिस’ पर की गई, यानी वजन के हिसाब से सौदा हुआ.
ईद की कुर्बानी के लिए खरीदा गया भैंसा
जिंजिरा (रसूलपुर) इलाके के रहने वाले मोहम्मद शोरोन ने यह भैंसा ईद-उल-अजहा की पारंपरिक कुर्बानी के लिए खरीदा. हालांकि, जब बांग्लादेश के लोकल पत्रकार उनके घर पहुंचे, तो उन्होंने भैंसा दिखाने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि अभी तक भैंसे की डिलीवरी नहीं मिली है.
ये भी पढ़ें:- ट्रंप सरकार की खुफिया चीफ तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, पति के लिए छोड़ा पद, ईरान ने भी दिया रिएक्शन
ये भी पढ़ें:- डोनाल्ड ट्रंप ने ‘टीवी होस्ट को डस्टबिन में फेंका’, खुद शेयर किया AI वीडियो; आखिरी एपिसोड के बाद मचा बवाल
वायरल होने के बाद छिपाया जा रहा भैंसा?
स्थानीय लोगों का मानना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण खरीदार अब इस भैंसे को सार्वजनिक रूप से दिखाने से बच रहे हैं. बताया जा रहा है कि किसी तरह की भीड़ या परेशानी से बचने के लिए इसे छिपाकर रखा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










