इबोला के प्रकोप से लाइबेरिया में बंद पड़े स्‍कूल फरवरी से खुलेंगे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2015 12:10 PM

विज्ञापन

मोनरोविया: दक्षिण-पश्चिम अफ्रीकी देश लाइबेरिया में फैली जानलेवा बीमारी इबोला वायरस के खतरे से छात्रों को बचाने के लिए पिछले कई महीने से बंद पड़े स्‍कूल खुलने की तैयारी में हैं. लाइबेरिया के शिक्षा मंत्री ने कहा है कि इबोला वायरस के प्रसार के कारण पिछले साल अगस्त माह से बंद किए गए स्कूल फरवरी […]

विज्ञापन
मोनरोविया: दक्षिण-पश्चिम अफ्रीकी देश लाइबेरिया में फैली जानलेवा बीमारी इबोला वायरस के खतरे से छात्रों को बचाने के लिए पिछले कई महीने से बंद पड़े स्‍कूल खुलने की तैयारी में हैं.
लाइबेरिया के शिक्षा मंत्री ने कहा है कि इबोला वायरस के प्रसार के कारण पिछले साल अगस्त माह से बंद किए गए स्कूल फरवरी में फिर से खुल जायेंगे.
मंत्री ने इसकी जानकारी रेडियो पर देते हुए कहा ‘हमने सभी स्कूलों से अगले सेमेस्टर की कक्षाएं शुरु करने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है, जो कि फरवरी से आारंभ हो रहा है.’
एक अन्य मामले में देश के फुटबॉल संघ ने प्रतिस्पर्धात्मक मैचों को जल्द ही शुरु करने की घोषणा की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola