ईरान का दावा- बुशेहर के पास अमेरिकी विमान मार गिराया, अमेरिका ने दिया ये रिएक्शन

मोजतबा खामेनेई (गोल घेरे में) और डोनाल्ड ट्रंप
क्या ईरान ने अमेरिकी विमान को मार गिराया? दावा किया जा रहा है कि ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम ने विमान को निशाना बनाकर उसे तबाह कर दिया. जानें दावे पर अमेरिका ने क्या कहा.
अमेरिका ने ईरानी मीडिया के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि बुशेहर प्रांत के ऊपर अमेरिकी विमान मार गिराया गया. एक अमेरिकी अधिकारी ने साफ कहा कि उस इलाके में अमेरिका का कोई विमान नष्ट नहीं हुआ है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के सरकारी टीवी के दावों के बावजूद अमेरिका ने साफ किया है कि बुशेहर प्रांत के पास उसका कोई विमान मार नहीं गिराया गया.
🚫CLAIM: Iran's state TV claimed Iranian forces downed a U.S. aircraft near Bushehr. FALSE.
— U.S. Central Command (@CENTCOM) May 28, 2026
✅TRUTH: No U.S. aircraft were shot down. All U.S. air assets are accounted for. pic.twitter.com/2EaKJ2Fj3d
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने X पर पोस्ट कर ईरानी मीडिया के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि ईरान में अमेरिकी विमान मार गिराया गया है. CENTCOM ने साफ कहा कि ऐसी खबरें गलत हैं.
ईरान के सरकारी टीवी ने क्या किया दावा
ईरान के सरकारी टीवी ने दावा किया कि शुक्रवार (29 मई) सुबह बुशेहर प्रांत के जाम इलाके में कार्रवाई की गई. यहां एक “दुश्मन विमान” को रोककर मार गिराया गया. रिपोर्ट में जाम काउंटी के गवर्नर मसूद तंगस्तानी का जिंक्र किया गया है. उनके हवाले से कहा गया कि ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम ने विमान को निशाना बनाकर सफलतापूर्वक तबाह कर दिया.
यह भी पढ़ें : क्यूबा पर सैन्य कार्रवाई की तैयारी में US! भारी भरकम हथियारों की तैनाती बढ़ी, क्या तबाही लाकर मानेंगे ट्रंप?
तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मसूद तंगस्तानी ने कहा कि आज रात दुश्मन विमान को मार गिराने की घटना हुई. उन्होंने यह भी कहा कि अब शहर में हालात सामान्य हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.
खाड़ी क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है
खाड़ी क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ा हुआ है. इसी बीच खबरें आईं कि अमेरिका और ईरान युद्धविराम बढ़ाने और होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही आसान करने पर आगे बढ़ रहे हैं. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समझौते को अभी तक अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मंजूरी नहीं मिली है. वहीं, ईरानी सरकारी मीडिया का कहना है कि अभी कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










