Nepal Flood death toll rises : मृतकों की संख्या बढ़कर 1355 हुई, 5000 के करीब अब भी लापता

Updated:
विज्ञापन

बाढ़ से तबाह घरों की तस्वीर (PC : ANI)

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन का कहर जारी है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 1355 हो गई है, जबकि हजारों लोग अभी भी लापता हैं. काठमांडू घाटी और प्रमुख प्रांतों में स्थिति गंभीर बनी हुई है. बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है, लेकिन पहचान और बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है.

विज्ञापन

Nepal Flood death toll rises : नेपाल के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) की ओर से जारी ताजा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देशव्यापी बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1355 हो गई है.

विज्ञापन

काठमांडू घाटी समेत बागमती, कोशी और गंडकी प्रांत के कई जिले इस आपदा से सबसे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. जैसे-जैसे नदियों का पानी उतर रहा है और मलबे को हटाया जा रहा है, कीचड़ में दबे शव सामने आ रहे हैं.

बचाव अभियान तेज, हजारों लोग अब भी लापता

नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस के हजारों जवान प्रभावित इलाकों में दिन-रात राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. प्रशासन के मुताबिक, अभी भी सैकड़ों परिवार अपने लापता परिजनों की तलाश में भटक रहे हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के रिपोर्ट के अनुसार लापता लोगों की संख्या 4996 बताई जा रही है.

बाढ़ के कारण कई प्रमुख राजमार्ग बह गए हैं, जिससे दूरदराज के पहाड़ी इलाकों से संपर्क पूरी तरह कट चुका है. कई स्थानों पर हेलीकॉप्टर और नावों के जरिए फंसे हुए लोगों तक खाने के पैकेट, तिरपाल और जरूरी दवाइयां पहुंचाई जा रही हैं.

पहचान बनी चुनौती, बीमारियों का बढ़ा खतरा

लगातार पानी और भारी कीचड़ में दबे रहने के कारण कई शवों की शिनाख्त करना प्रशासन के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है. इसके अलावा, बाढ़ प्रभावित बस्तियों में पीने के साफ पानी और बिजली का गहरा संकट खड़ा हो गया है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बाढ़ के बाद हैजा, डायरिया और अन्य जलजनित बीमारियों के फैलने की गंभीर चेतावनी दी है. सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में अस्थायी मेडिकल कैंप लगाने और पानी को शुद्ध करने वाली दवाइयां बांटने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 7, मलबे से अब तक निकाले गए 12 लोग

ये भी पढ़ें: Delhi Building Collapse Photos : ताश के पत्तों की तरह ढह गया PG; मलबे में दबे छात्रों के रेस्क्यू की 8 तस्वीरें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola