Delhi Building Collapse Photos : ताश के पत्तों की तरह ढह गया PG; मलबे में दबे छात्रों के रेस्क्यू की 8 तस्वीरें

Updated:
1 / 9
सत्य निकेतन में 5 मंजिला पीजी के ढहने से 6 लोगों की मौत हो गई और कई छात्र अभी भी मलबे में दबे बताए जा रहे हैं. NDRF और स्थानीय लोग जान जोखिम में डालकर बचाव कार्य चला रहे हैं. देखें दर्दनाक तस्वीरें.
फुल स्क्रीन में देखें

रेस्क्यू के बाद छात्र को अस्पताल ले जाया जा रहा है.

सत्य निकेतन में 5 मंजिला पीजी के ढहने से 6 लोगों की मौत हो गई और कई छात्र अभी भी मलबे में दबे बताए जा रहे हैं. NDRF और स्थानीय लोग जान जोखिम में डालकर बचाव कार्य चला रहे हैं. देखें दर्दनाक तस्वीरें.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 9
'कोई तो बचा लो'... मलबे के भीतर से आई दोस्तों को कॉल
फुल स्क्रीन में देखें

'कोई तो बचा लो'... मलबे के भीतर से आई दोस्तों को कॉल

इमारत गिरते ही अंदर फंसे छात्रों ने जान बचाने के लिए अपने दोस्तों को फोन मिलाए. मदद पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग और डीयू के पूर्व छात्र हाथ और हथौड़े लेकर मलबा हटाने कूद पड़े. उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर पत्थरों के बीच से साथियों को निकालने की कोशिश की.

3 / 9
पलक झपकते ही धूल का गुबार और मलबे का ढेर
फुल स्क्रीन में देखें

पलक झपकते ही धूल का गुबार और मलबे का ढेर

रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे सत्य निकेतन का यह इलाका जोरदार धमाके जैसी आवाज से दहल उठा. देखते ही देखते पांच मंजिला बॉयज पीजी की इमारत ताश के पत्तों की तरह नीचे आ गिरी. चारों तरफ सिर्फ कंक्रीट का मलबा और धूल का घना गुबार नजर आ रहा था.

4 / 9
40 से 50 छात्रों के अब भी दबे होने की आशंका
फुल स्क्रीन में देखें

40 से 50 छात्रों के अब भी दबे होने की आशंका

6 सितंबर की दोपहर हुए हादसे के बाद से लोग अपनों की तलाश में जुटे हैं. 6 लोगों की मौत के बाद से परिजनों के सब्र का बांध भी टूट रहा है. लेकिन उम्मीद भरी निगाहें इस आश में हैं कि उनके बच्चे मलबे के ढेर से जीवित निकल जाएं.

5 / 9
Slide 5
फुल स्क्रीन में देखें
6 / 9
जिंदगी बचाने की जद्दोजहद में जुटे NDRF और डॉग स्क्वॉड
फुल स्क्रीन में देखें

जिंदगी बचाने की जद्दोजहद में जुटे NDRF और डॉग स्क्वॉड

हादसे की खबर मिलते ही NDRF, दिल्ली फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं. मलबे में दबी सांसों को तलाशने के लिए हाई-टेक लाइफ डिटेक्टर्स और खोजी कुत्तों की मदद ली गई, ताकि कंक्रीट के भीतर फंसे लोगों तक तेजी से पहुंचा जा सके.

7 / 9
घटनास्थल पर पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, दिए कड़े एक्शन के आदेश
फुल स्क्रीन में देखें

घटनास्थल पर पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, दिए कड़े एक्शन के आदेश

सोमवार सुबह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचीं. उन्होंने पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं और साफ कहा कि लापरवाही बरतने वाले एमसीडी अधिकारियों और पीजी मालिक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी.

8 / 9
पूरी रात चला रेस्क्यू, सर्चलाइट्स के सहारे काटी गई रात
फुल स्क्रीन में देखें

पूरी रात चला रेस्क्यू, सर्चलाइट्स के सहारे काटी गई रात

राहत और बचाव काम रातभर थमा नहीं. सर्चलाइट्स की रोशनी में ड्रिलिंग मशीनें और कटर मलबे को चीरते रहे. जवानों की प्राथमिकता बेसमेंट तक पहुंचने की थी, जहां बेसमेंट में पानी भरने और मरम्मत कार्य की वजह से यह बड़ा हादसा हुआ. बचाव कार्य में ब्लिंकिट के एंबुलेंस भी देखे गए.

9 / 9
MCD दफ्तर के बाहर ABVP का प्रदर्शन
फुल स्क्रीन में देखें

MCD दफ्तर के बाहर ABVP का प्रदर्शन

हादसे के विरोध में ABVP के करीब 150 से 200 कार्यकर्ता दिल्ली सिविक सेंटर पहुंच गए और एमसीडी मुख्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की. छात्र संगठन ने आरोप लगाया कि निगम की लापरवाही और बिना सुरक्षा जांच चल रहे पीजी की वजह से यह जानलेवा हादसा हुआ.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola