दिल्ली में अवैध 5 मंजिला इमारतों को तुरंत सील करने का निर्देश, सीएम रेखा बोलीं- दोषी MCD अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली में बिल्डिंग हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य करती टीम और गोल घेरे में सीएम रेखा, फोटो पीटीआई

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 12 लोगों को बचा लिया गया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी अवैध 5 मंजिला इमारतों को सील करने का निर्देश दे दिया है.

विज्ञापन

Delhi Building Collapse: दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सुबह सुरक्षा उपायों और चल रहे कार्यों का जायजा लेने के लिए घटनास्थल का दौरा किया.

विज्ञापन

अवैध पांच-मंजिला इमारतों को सील करने के निर्देश, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

सीएमओ ने बताया, इमारत के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज की गई. दोषी पाए जाने वाले MCD अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. दिल्ली में अवैध पांच-मंजिला इमारतों को तुरंत सील करने के निर्देश जारी किए गए. आस-पास के PG और इमारतों की सघन जांच; नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दिल्ली के निवासियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही के मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.


इमारत में मरम्मत का चल रहा था काम और हुआ हादसा

दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर के पास स्थित इस इमारत का इस्तेमाल लड़कों के पीजी (पेइंग गेस्ट) आवास के रूप में किया जा रहा था. इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था, तभी रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे यह ढह गई.

राहत और बचाव कार्य जारी

दिल्ली पुलिस, दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) समेत कई एजेंसियां रातभर राहत एवं बचाव अभियान में जुटी रहीं. सुबह होने के बाद भी राहत-बचाव कार्य जारी है.


ये भी पढ़ें: Video : गेट के पास बैठा था शख्स, तभी भरभराकर गिर गई पूरी बिल्डिंग, दिल्ली हादसे का CCTV फुटेज आया सामने

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola