Delhi Building Collapse: मंत्री सिरसा ने बताया, 40 से 50 साल पुरानी थी बिल्डिंग; बेसमेंट पर चल रहा था काम और हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली में बिल्डिंग हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य करती टीम, फोटो ANI

दिल्ली में एक 40-50 साल पुरानी इमारत ढहने से 6 लोगों की मौत हो गई है। मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका है। इस हादसे में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Delhi Building Collapse: दिल्ली बिल्डिंग हादसा रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ, जब इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था. घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS), एनडीआरएफ (NDRF) और डीडीएमए (DDMA) की टीमों ने मोर्चे संभाल लिया और सोमवार को भी राहत-बचाव कार्य जारी है.

विज्ञापन

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : मनजिंदर सिंह सिरसा

घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्थिति का जायजा लिया. वहीं दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया, "सभी छात्रों का पता लगा लिया गया है. 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया है और 6 की मौत हुई है. आशंका है कि मलबे के नीचे कोई अज्ञात मजदूर फंसा हो सकता है, लेकिन स्थिति पूरी तरह साफ होने तक कुछ नहीं कहा जा सकता. इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी."


ये भी पढ़ें: Video : गेट के पास बैठा था शख्स,तभी भरभराकर गिर गई पूरी बिल्डिंग, दिल्ली हादसे का CCTV फुटेज आया सामने

40-50 साल पुरानी थी बिल्डिंग

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया, बिल्डिंग 40 से 50 साल पुरानी थी. बेसमेंट में काम करने की कोशिश की गई, जिससे यह हादसा हुआ. उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल ही कहा था कि सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, मालिक पर FIR

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल के अनुसार, रात में मलबे से एक और शव निकाला गया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है. पुलिस ने इमारत के मालिक और संबंधित लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं.


ये भी पढ़ें: Delhi Building Collapse : दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने से अब तक 6 लोगों की मौत, 40 से 50 छात्रों के दबे होने की आशंका

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola