ePaper

लीबिया में संसद पर आत्‍मघाती हमला

Updated at : 31 Dec 2014 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
लीबिया में संसद पर आत्‍मघाती हमला

काहिरा : एक आत्मघाती कार बम हमलावर द्वारा लीबियाई संसद के बाहरी गेट पर हमले की खबर सामने आयी है. एक लीबियाई सांसद के हवाले से यह खबर दी जा रही है. सांसद अबू बकर बैरा ने बताया है कि पूर्वी शहर तोबरुक में स्थित और अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त संसद पर किए गए इस हमले […]

विज्ञापन

काहिरा : एक आत्मघाती कार बम हमलावर द्वारा लीबियाई संसद के बाहरी गेट पर हमले की खबर सामने आयी है. एक लीबियाई सांसद के हवाले से यह खबर दी जा रही है. सांसद अबू बकर बैरा ने बताया है कि पूर्वी शहर तोबरुक में स्थित और अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त संसद पर किए गए इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है.

इस्लामी संगठन से जुडे मीलिशिया द्वारा देश की राजधानी त्रिपोली पर गर्मियों में कब्जा जमाए जाने और वहां एक प्रतिद्वंद्वी सरकार को स्थापित किए जाने के बाद से संसद की बैठकें तोबरुक स्थित इसी भवन में संचालित हो रही हैं.

इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है. नाटो समर्थित बगावत में तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी का तख्तापलट किए जाने और उनकी हत्या के चार साल से भी कम समय के भीतर लीबिया में बडे पैमाने पर अराजकता फैली हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola