रियो में बही प्यार की बहार, दांपत्य सूत्र में बंधे 4000 जोड़े
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Dec 2014 1:05 PM (IST)
विज्ञापन

रियो डी जेनेरियो : रियो मेंअबतक के सबसे बड़े सामूहिक विवाह में करीब 1960 जोड़े शादी के बंधन में बंध गए. यह सामूहिक विवाह समारोह रियो के मशहूर मारासाना स्टेडियम में आयोजित किया गया. ब्राजील के रियो में कल हुए विशाल समारोह में लगभग 12 हजार लोग जुटे, जिनमें दुल्हों और दुल्हनों के अलावा उनके […]
विज्ञापन
रियो डी जेनेरियो : रियो मेंअबतक के सबसे बड़े सामूहिक विवाह में करीब 1960 जोड़े शादी के बंधन में बंध गए. यह सामूहिक विवाह समारोह रियो के मशहूर मारासाना स्टेडियम में आयोजित किया गया.
ब्राजील के रियो में कल हुए विशाल समारोह में लगभग 12 हजार लोग जुटे, जिनमें दुल्हों और दुल्हनों के अलावा उनके परिजन, दोस्त, अधिकारी, जज, एक कैथोलिक पादरी और एक ईसाई प्रचारक शामिल थे.
‘आइ डू डे’ नामक इस समारोह का आयोजन प्रशासन द्वारा उन लोगों को प्रोत्साहन देने के लिए करवाया गया था, जो लाइसेंस और बैंक्वेट हॉल के खर्च की वजह से शायद शादी न कर पा रहे हैं.
इस आयोजन स्थल का इस्तेमाल अक्सरबड़ेसमारोह आयोजित करने के लिए किया जाता है. इस समारोह के दौरान विवाह करने वाले जोड़ोंऔर उनके दोस्तों ने सांबा स्टार दुदू नोबरे की प्रस्तुति का आनंद उठाया.
समारोह में शरीक होने वाले मेहमानों को लोकल ट्रेनों में मुफ्त सफर का भी मौका मिला. इस अवसर पर इन्हें ‘आइ डू डे ट्रेन’ नाम दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










