हांगकांग में प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प, 40 गिरफ्तार

हांगकांग : लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारी आज सुबह उस समय पुलिस से भिड़ गए जब उन्होंने हांगकांग सरकार के मुख्यालय को घेरने की कोशिश की. प्रदर्शनकारियों ने दो महीने से ज्यादा समय तक शहर की सड़कों पर रहने के बाद वास्तविक लोकतांत्रिक सुधारों के लिए अपने आंदोलन को तेज करते हुए सरकार के मुख्यालय को घेरने […]
हांगकांग : लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारी आज सुबह उस समय पुलिस से भिड़ गए जब उन्होंने हांगकांग सरकार के मुख्यालय को घेरने की कोशिश की. प्रदर्शनकारियों ने दो महीने से ज्यादा समय तक शहर की सड़कों पर रहने के बाद वास्तविक लोकतांत्रिक सुधारों के लिए अपने आंदोलन को तेज करते हुए सरकार के मुख्यालय को घेरने की कोशिश जैसा कदम उठाया. हाथों में छाता लिए प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए. इस आंदोलन में छाता लोकतंत्र का प्रतीक बन चुका है.
छात्र नेताओं ने कल शाम सरकार के मुख्यालय के बाहर मुख्य प्रदर्शन स्थल पर भीड़ को संबोधित करते हुए कहा था कि वे आंदोलन तेज करेंगे. इसके बाद सैकड़ों प्रदर्शनकारी पुलिस सुरक्षा पंक्तियों को धता बताते हुए आगे बढ़े और मुख्य मार्ग पर यातायात अवरुद्ध कर दिया, लेकिन पुलिस के अवरोधकों ने उन्हें मुख्य कार्याधिकारी लेउंग चुन यिंग के कार्यालय की ओर जाने से रोक दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










