पायलट के गलती से हाईजैक अलार्म बजाने से मची अफरा-तफरी

वियना : तुर्की एयरलाइन के पायलट ने गलती से विमान का हाईजैक अलार्म बजा दिया, जिसके बाद वियना हवाई अड्डे पर सुरक्षा बढा दी गयी. आस्ट्रेलियाई पुलिस ने बताया कि इसके बाद दो लडाकू जेट विमानों को हवाई अड्डे पर उतर रहे बोइंग 737 विमान की सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया गया. फ्रैंकफर्ट से […]
वियना : तुर्की एयरलाइन के पायलट ने गलती से विमान का हाईजैक अलार्म बजा दिया, जिसके बाद वियना हवाई अड्डे पर सुरक्षा बढा दी गयी.
आस्ट्रेलियाई पुलिस ने बताया कि इसके बाद दो लडाकू जेट विमानों को हवाई अड्डे पर उतर रहे बोइंग 737 विमान की सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया गया.
फ्रैंकफर्ट से इस्तांबुल जा रहे विमान में गैस के दबाव की समस्या के बाद ऑक्सीजन मॉस्क को छत से गिरते देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी.
डेली कुरियर न्यूजपेपर की वेबसाइट की रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए पुलिस ने कल बताया कि पायलट जिसने को आपातकालीन लैंडिंग के लिए कहा था, उसने गलती से हाईजैक अलार्म बजा दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










