बर्फ की चादर में लिपटे विमान को यात्रियों ने दिया धक्का

मॉस्को : साइबेरिया में विमान यात्रियों को शून्य से 52 डिग्री कम तापमान में अपने विमान से उतरकर उसे धक्का लगाना पडा क्योंकि ठंड के कारण विमान की चेसी जम गई थी. यह कहानी तब सामने आई जब एक यात्री ने यू-ट्यूब पर वीडियो पोस्ट किया जिसमें इगारका में बर्फ से ढंके रनवे पर कुछ […]
मॉस्को : साइबेरिया में विमान यात्रियों को शून्य से 52 डिग्री कम तापमान में अपने विमान से उतरकर उसे धक्का लगाना पडा क्योंकि ठंड के कारण विमान की चेसी जम गई थी. यह कहानी तब सामने आई जब एक यात्री ने यू-ट्यूब पर वीडियो पोस्ट किया जिसमें इगारका में बर्फ से ढंके रनवे पर कुछ यात्री टुपोलेव विमान को धक्का देते दिखाई पड रहे हैं.
यह स्थान आर्कटिक सर्किल से बाहर है. सर्दी से बचने के लिए मोटे कोट पहने हुए यात्री विमान के पंख पर हाथ रखे हुए ‘चलते हैं’ चिल्ला रहे हैं और इसे रनवे पर कई मीटर तक धक्का दे रहे हैं. एक व्यक्ति ने कहा, हर कोई घर जाना चाहता है. पश्चिम साइबेरिया में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वह घटना की जांच कर रहे हैं जो कल की है.
अधिकारियों ने पुष्टि की, कम तापमान के कारण चेसीज ब्रेक प्रणाली जम गई और एक ट्रक विमान को टैक्सीवे तक ले जाने में विफल रहा ताकि इसे उडाया जा सके. उन्होंने कहा, विमान में सवार यात्री बाहर निकल आए और इसे टैक्सीवे की तरफ धक्का देना शुरु कर दिया.
दैनिक अखबार कोमसोमोलस्कया प्रवदा ने कहा, साइबेरिया के लोग इतने मजबूत होते हैं कि उनके लिए विमान को धक्का देना आसान है. सोशल मीडिया में भी यात्रियों की खूब प्रशंसा की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










