श्रीलंका में राजपक्षे ने ''मध्यावधि राष्ट्रपति चुनाव'' की घोषणा की
Updated at : 20 Nov 2014 5:35 PM (IST)
विज्ञापन

कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने ‘मध्यावधि राष्ट्रपति चुनाव’ की आज घोषणा कर दी. उन्हें लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने की उम्मीद है. राष्ट्रपति के अधिकारियों ने बताया कि चुनाव कराने की घोषणा आज दोपहर बाद हुई.राजपक्षे ने ट्विटर पर संदेश में कहा कि राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा पर हस्ताक्षर करने के पीछे उनका […]
विज्ञापन
कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने ‘मध्यावधि राष्ट्रपति चुनाव’ की आज घोषणा कर दी. उन्हें लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने की उम्मीद है.
राष्ट्रपति के अधिकारियों ने बताया कि चुनाव कराने की घोषणा आज दोपहर बाद हुई.राजपक्षे ने ट्विटर पर संदेश में कहा कि राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा पर हस्ताक्षर करने के पीछे उनका मकसद एक बार और कार्यकाल के लिए चुनाव लडना है.
राजपक्षे ने अपने दूसरे कार्यकाल के अनिवार्य चार साल पूरे करने के बाद चुनाव की घोषणा की है. इसके बाद अब वह चुनाव फिर से चुनाव लड़ने के पात्र बन गए हैं.
चुनाव आयुक्त महिंदा देशप्रिय के कार्यालय के अनुसार राष्ट्रपति की घोषणा प्राप्त हो गयी है और इसके आधार पर अब नामांकन प्रक्रिया का पालन किया जाएगा.
श्रीलंका में यह मध्यावधि चुनाव जनवरी के पहले पखवाड़े में होने की अटकलें लगाई जा रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




