अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दावेदार हो सकते हैं भारतीय मूल के बॉबी जिंदल

वाशिंगटन: भारतीय मूल के अमेरिकी गवर्नर बॉबी जिंदल 2016 में होने वाले चुनाव में राष्ट्रपति पद के दावेदार माने जा रहे हैं. बॉबी इस वक्त अमेरिकी राज्य लुईसियाना के 55वें गर्वनर हैं. राट्रपति पद के लिए 2016 में होने वाले चुनाव को लेकर बॉबी ने कहा कि वह आने वाले राट्रपति चुनाव लडेंगे या नहीं […]
वाशिंगटन: भारतीय मूल के अमेरिकी गवर्नर बॉबी जिंदल 2016 में होने वाले चुनाव में राष्ट्रपति पद के दावेदार माने जा रहे हैं. बॉबी इस वक्त अमेरिकी राज्य लुईसियाना के 55वें गर्वनर हैं. राट्रपति पद के लिए 2016 में होने वाले चुनाव को लेकर बॉबी ने कहा कि वह आने वाले राट्रपति चुनाव लडेंगे या नहीं इसका फैसला उन्होंने अबतक नहीं लिया है.
बॉबी जिंदल अगर अगले साल राट्रपति पद के लिए चुनाव लडते हैं तो ऐसा ऐसा पहली बार होगा जब कोई भारतीय अमेरिका में राष्ट्रपति पद की रेस में होगा. बॉबी रिपब्लिकन गवर्नर एसोसिएसन के वाइस चेयरमैन भी हैं. इसीलिए यह बहुत हद तक संभव है कि बॉबी को रिपब्लिकन पार्टी तरफ से अगला राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना जाए. बता दें कि बॉबी पहले अप्रवासी भारतीय है जिन्हें अमेरिका के किसी राज्य का गवर्नर बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










