पाकिस्तान की अदालत ने इमरान और कादरी को भगोड़ा घोषित किया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Nov 2014 7:04 PM (IST)
विज्ञापन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की एक आतंकवाद विरोधी अदालत ने विपक्षी नेता इमरान खान और विवादास्पद धर्मगुरु ताहिरुल कादरी को पीटीवी के मुख्यालय पर सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान एक वरिष्ठ अधिकारी पर हमले में कथित संलिप्तता को लेकर भगोडा घोषित कर दिया है. न्यायाधीश सैयद कौसर अब्बास जैदी ने दोनों को अदालत में उपस्थित होने में […]
विज्ञापन
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की एक आतंकवाद विरोधी अदालत ने विपक्षी नेता इमरान खान और विवादास्पद धर्मगुरु ताहिरुल कादरी को पीटीवी के मुख्यालय पर सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान एक वरिष्ठ अधिकारी पर हमले में कथित संलिप्तता को लेकर भगोडा घोषित कर दिया है.
न्यायाधीश सैयद कौसर अब्बास जैदी ने दोनों को अदालत में उपस्थित होने में नाकाम रहने पर आज भगोडा घोषित किया.आतंकवाद विरोधी अदालत ने बीते बुधवारी को खान और कादरी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था.
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता खान और पाकिस्तान अवामी तहरीक के प्रमुख कादरी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी असमतुल्ला जुनेजो पर एक सितंबर को हुए हमले में शामिल होने के आरोपी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










