ePaper

गूगल ने धूमकेतु पर पहुंचने वाले अंतरिक्षयान पर बनाया डूडल

Updated at : 13 Nov 2014 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
गूगल ने धूमकेतु पर पहुंचने वाले अंतरिक्षयान पर बनाया डूडल

गूगल ने आज अपना डूडल दुनिया में पहली बार किसी अंतरिक्ष यान के धूमकेतु पर उतरने को समर्पित किया है. उल्लेखनीय है कि बुधवार को मानव इतिहास के लिए वह एक ऐतिहासिक पल था जब यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का अंतरिक्ष यान धूमकेतु पर सफलतापूर्वक उतर गया. धूमकेतु के सफलतापूर्वक उतरने के बाद यूरोप सहित दुनिया […]

विज्ञापन

गूगल ने आज अपना डूडल दुनिया में पहली बार किसी अंतरिक्ष यान के धूमकेतु पर उतरने को समर्पित किया है. उल्लेखनीय है कि बुधवार को मानव इतिहास के लिए वह एक ऐतिहासिक पल था जब यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का अंतरिक्ष यान धूमकेतु पर सफलतापूर्वक उतर गया.

धूमकेतु के सफलतापूर्वक उतरने के बाद यूरोप सहित दुनिया भर में जोरदार जश्न मनाया गया. इस अंतरिक्ष यान के माध्यम से ब्राहमांड की उत्पत्ति, पृथ्वी पर जल व कार्बनिक पदार्थो के आने की कहानी आदि कई अनसुलझी गुथ्थियों को सुलझाने में मदद मिलेगी.
रोसेटा नामक यह अंतरिक्ष यान 67 पी चुयरूमोव गोरासिमेको नामक धूमकेतु पर 10 साल में 650 करोड किलोमीटर यात्र कर पहुंचा है. इस अंतरिक्षयान के पहुंचने के बाद मिली पहली सूचना के अनुसार, वह धूमकेतु बर्फीला है और वहां धूल भरी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola