वीडियो देखें, महिलाओं को नीलाम करने वाली ISIS की घिनौनी करतूत
Updated at : 05 Nov 2014 9:40 AM (IST)
विज्ञापन

अब तक अपने आतंक के जरिये लोगों के बीच पहचान बनाने वाला आतंकी संगठन आइएसआइएस गुलाम महिलाओं की बोली लगा रहा है जिसका वीडियों सोशल नेटवर्किंग साईट पर वायरल हो गया है. इस वीडियो में वे बंदूक के बदले महिलाओं को नीलाम करते नरज आ रहे हैं. सोशल साईट की माने तो यह वीडियो इराक […]
विज्ञापन
अब तक अपने आतंक के जरिये लोगों के बीच पहचान बनाने वाला आतंकी संगठन आइएसआइएस गुलाम महिलाओं की बोली लगा रहा है जिसका वीडियों सोशल नेटवर्किंग साईट पर वायरल हो गया है. इस वीडियो में वे बंदूक के बदले महिलाओं को नीलाम करते नरज आ रहे हैं. सोशल साईट की माने तो यह वीडियो इराक के मासुल शहर में शूट किया गया है.
https://www.youtube.com/watch?v=tVISyjFwXAU
वीडियो में एक ऐलान करते हुए एक व्यक्ति को दिखाया गया है तो सफेद टोपी पहने हुए है. वह कह ता है कि ‘आज गुलामों के बाजार का दिन है.’ वीडियो में आतंकी गुलाम औरतों की कीमत की भी चर्चा करते दिखते हैं और खरीदार इन औरतों का मोलभाव करते हैं. कोई नीली आंख वाली महिला की कीमत लगाते नजर आता है तो किसी को हरी आंख वाली 15 साल की लड़की भा जाती है.
वीडियो में कहा गया है कि यह भगवान की मर्जी से हो रहा है. हम महिलाओं की बोली लगायेंगे बदले में हमें अपना शेयर चाहिए. एक आतंकी बंदूक के बदले गुलाम औरत का सौदा करता है. वीडियो में एक युवक नजर आता है, जो कहता है कि उसे यजीदी गुलाम चाहिए. इस पर एक बुजुर्ग उससे मुस्कुराते हुए पूछता है, ‘क्या तुम उसे संभाल सकते हो?’
इस वीडियो को देखकर लगता है कहीं यह फेक तो नहीं क्योंकि कुछ दिन पहले ही यह खबर आई थी कि दुनिया कर सबसे अमीर आतंकी संगठन आइएसआइएस है. वह तेल की कालाबाजारी करके दुनिया का सबसे अमीर संगठन बना गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




