ePaper

जानें, कब किस देश का रहा नोबेल पुरस्कार पर कब्जा

Updated at : 07 Oct 2014 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
जानें, कब किस देश का रहा नोबेल पुरस्कार पर कब्जा

यह सप्ताह नोबेल पुरस्कार के नाम है. कल ही मेडिसिन के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गयी. यह पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों के बीच साझा की गयी है. इन वैज्ञानिकों ने मस्तिष्क की कार्यप्रणाली के संबंध में नयी खोज की है, जिनकी मदद से अल्जाइमर जैसे रोगों पर लगाम लगायी जा सकती है. मस्तिष्क की […]

विज्ञापन

यह सप्ताह नोबेल पुरस्कार के नाम है. कल ही मेडिसिन के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गयी. यह पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों के बीच साझा की गयी है. इन वैज्ञानिकों ने मस्तिष्क की कार्यप्रणाली के संबंध में नयी खोज की है, जिनकी मदद से अल्जाइमर जैसे रोगों पर लगाम लगायी जा सकती है.

मस्तिष्क की जीपीएस सिस्टम की खोज करने वाले वैज्ञानिक जॉन ओ किफ ब्रिटिश अमेरिकी हैं, जबकि शेष दोनों मेय ब्रिट मोजर और एडवर्ड मोजर नार्वे के दंपती हैं. वर्ष 1901 से नोबेल पुरस्कार दिया जा रहा है, जो आज भी जारी है. यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है.

नोबेल पुरस्कार विश्व के सर्वाधिक प्रतिष्ठित पुरस्कारों में शामिल है. लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार अब तक किस देश के नागरिकों को सर्वाधिक मिला.फोर्ब्स के जॉन ब्रूनर ने एक शानदार चार्ट का निर्माण किया है, जिसमें यह बताया गया है कि अबतक किस देश के नागरिकों ने सर्वाधिक नोबेल पुरस्कार जीता है.

undefined



इस चार्ट पर अगर नजर डालें, तो हम पायेंगे जब से पुरस्कारों की घोषणा शुरू हुई है शुरुआती दौर में जर्मनी का वर्चस्व था, लेकिन दूसरे विश्व युद्ध के बाद अमेरिका का वर्चस्व स्थापित हो गया, जो आज भी कायम है. दूसरे विश्वयुद्ध के पहले सोवियत रुस भी पुरस्कार विजेताओं में शीर्ष पर नहीं था. नोबेल पुरस्कार पाने वालों में टॉप 09 की सूची के अलावा भी कई ऐसे देश हैं, जिन्होंने नोबेल पुरस्कार जीता.

अब तक 564 लोगों को मिला है नोबेल पुरस्कार

वर्ष 1901 से अभी तक 561 लोगों को नोबेल पुरस्कार मिल चुका है. जिनमें से भौतिकी के क्षेत्र में 107, रसायन के क्षेत्र में 105, मेडिसिन के क्षेत्र में 107, साहित्य के क्षेत्र में 106, शांति के लिए 94 और आर्थिक विज्ञान के क्षेत्र में 45 लोगों को अभी तक पुरस्कृत किया जा चुका है.

Nobel PrizeNumber of PrizesNumber of LaureatesAwarded to one LaureateShared by two LaureatesShared by three Laureates
Physics107196473129
Chemistry105166632220
Medicine104204383135
Literature1061101024
Peace94101+2564282
Economic Sciences457422167
Total:56187633613293

कई बार नहीं दिया गया है नोबेल पुरस्कार

जब से नोबेल पुरस्कार की शुरुआत हुई है, कई बार ऐसा हुआ है कि नोबेल पुरस्कार की घोषणा नहीं हुई है. अभी तक 50 बार ऐसा हो चुका है कि पुरस्कार की घोषणा नहीं हुई है. ज्यादातर विश्व युद्ध के समय ऐसा हुआ है कि पुरस्कारों की घोषणा नहीं हुई है. भौतिकी के क्षेत्र में 1916,1931,1934,1940,1941,1942, रसायन शास्त्र के क्षेत्र में 1915, 1916, 1917, 1918, 1921, 1925, 1940, 1941, 1942 साहित्य के क्षेत्र में 1914, 1918, 1935, 1940, 1941, 1942, 1943शांति के क्षेत्र में 1914, 1915, 1916, 1918, 1923, 1924, 1928, 1932, 1939, 1940,1941, 1942, 1943, 1948, 1955, 1956, 1966, 1967 में पुरस्कार की घोषणा नहीं हुई थी.

अब तक कितने भारतीयों को मिला है नोबेल पुरस्कार

अब तक कुल दस भारतीयों को नोबेल पुरस्कार मिला है. जिनमें से 1902 और 1907 में क्रमश: रोनाल्ड रॉस और रुडयार्ड किपलिंग को मेडिसिन और साहित्य के क्षेत्र में नोबेल मिला, जिनका जन्म भारत में हुआ था, लेकिन मूलत: वे ब्रिटिश नागरिक थे. सबसे पहले भारतीय जिन्हें नोबेल मिला वे गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर थे, जिन्हें वर्ष 1913 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार मिला.

1930 में भौतिकी के क्षेत्र में सीवी रमण को, 1968 में मेडिसिन के लिए हरगोविंद खुराना को, 1979 में शांति के लिए मदर टेरेसा को, भौतिकी के क्षेत्र में 1983 में सुब्रह्मणयम चंद्रशेखर को, 1998 में आर्थिक विज्ञान के क्षेत्र में अमर्त्य सेन को, 2007 में शांति के लिए राजेंद्र के पचौरी को और वर्ष 2009 में रसायनशास्त्र के लिए वेंकटरामन रामकृष्णन को नोबेल पुरस्कार मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola