ओबामा और मोदी ने रात्रिभोज में की थी कई निजी बातें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Oct 2014 5:19 PM (IST)
विज्ञापन

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते सोमवार को जब रात्रिभोज पर मिले तो उन्होंने निजी कहानियां और अनुभव साझा किए. इसके साथ ही दोनों नेताओं ने निजी तौर पर घनिष्टता बना ली. दोनों नेताओं के बीच रात्रिभोज पर मुलाकात करीब 90 मिनटों तक चली और इस दौरान उनके बीच इतना अच्छा […]
विज्ञापन
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते सोमवार को जब रात्रिभोज पर मिले तो उन्होंने निजी कहानियां और अनुभव साझा किए. इसके साथ ही दोनों नेताओं ने निजी तौर पर घनिष्टता बना ली. दोनों नेताओं के बीच रात्रिभोज पर मुलाकात करीब 90 मिनटों तक चली और इस दौरान उनके बीच इतना अच्छा तालमेल बन गया कि राष्ट्रपति ओबामा ने मार्टिन लूथर किंग जूनियर के स्मारक पर मोदी के साथ गए, हालांकि उनके काफी व्यस्त कार्यक्रम थे.
व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के वरिष्ठ निदेशक फिल रेनर ने कहा, ‘‘आप इस दौरे की दूसरी कई बातों पर गौर कर सकते हैं. यह दौरा इसकी मिसाल है कि दोनों के बीच कितना निजी स्तर का संवाद था.’’ उन्होंने विदेश संवाददाताओं से कहा, ‘‘सच्चाई है कि अमेरिका के राष्ट्रपति भारत के प्रधानमंत्री के साथ मार्टिन लूथर किंग स्मारक गए. यह इसका संकेत है कि वे एक दूसरे के साथ कितने सहज थे.’’
रेनर ने कहा, ‘‘रात्रिभोज के समय भी राष्ट्रपति ने पुरानी यादों का जिक्र किया जब वह अपने परिवार के साथ भारत गए थे. मेरा मानना है कि इसको लेकर भी कुछ बातचीत हुई कि भारत का दौरा कितना मजेदार रहा था और वहां उन्होंने नृत्य भी किया. यह बहुत गर्मजोशी वाला क्षण था. मुङो लगता है कि प्रधानमंत्री ने उस समय का उल्लेख किया जब वो कुछ साल पहले वाशिंगटन डीसी आए थे.’’ मोदी और ओबामा ने एक दूसरे के साथ कई कहानियां भी साझा कीं. उन्होंने कहा, ‘‘शायद सबसे ज्यादा इसको लेकर बातचीत हुई कि पहली बार सरकार में आने पर उनका अनुभव कैसा रहा…उन्होंने स्वीकार किया कि सरकार में प्रौद्योगिकी के साथ बहुत कुछ किया जा सकता है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










