संयुक्त राष्ट्र में आज नमो का संबोधन, क्या विश्व में मानेगा लोहा

आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे. संयुक्त राष्ट्र महासभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार संबोधित करेंगे. नरेंद्र मोदी के इस भाषण पर पूरे विश्व की नजर है. जब से भारत में एक मजबूत सरकार का गठन हुआ है, पूरे विश्व की नजर भारत पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]
आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे. संयुक्त राष्ट्र महासभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार संबोधित करेंगे. नरेंद्र मोदी के इस भाषण पर पूरे विश्व की नजर है.
जब से भारत में एक मजबूत सरकार का गठन हुआ है, पूरे विश्व की नजर भारत पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली उन्हें एक दृढ़प्रतिज्ञ व्यक्ति के रूप में परिभाषित करती है, यही कारण है कि दुनिया का हर देश उन्हें सुनना और समझना चाहता है. प्रधानमंत्री ने अपने पड़ोसियों के साथ रिश्ते सुधारने के लिए जिस प्रकार की पहल की है, उससे दक्षिण-एशिया की राजनीति पर काफी असर पड़ सकता है.
प्रधानमंत्री अपनी पांच दिवसीय अमेरिका यात्रा पर अभी न्यूयार्क में हैं. अपने इस दौरे के दौरान वे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से भी बातचीत करेंगे और उन्हें भारत के सोच से अवगत करायेंगे.
शरीफ के बयान के बाद भारत की ओर से यह कहा गया है कि पाकिस्तान को करारा जवाब संयुक्त राष्ट्र के मंच से ही मिलेगा. भारत सरकार अपनी भौगोलिक स्थिति पर किसी तरह का समझौता करने को तैयार नहीं है, इस बात का संकेत भारत ने हाल में तब भी दिया, जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत दौरे पर आये थे. उस वक्त भारत की ओर से यह कहा गया था कि सीमा पर शांति के बाद ही दोनों देशों के संबंध सुधर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










