अमेरिका में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, गूंजा ''मोदी-मोदी'' का नारा

Published at :26 Sep 2014 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, गूंजा ''मोदी-मोदी'' का नारा

फ्रैंकफर्ट/ न्यूयॉर्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल रात न्‍यूयॉर्क पहुंच गये हैं. वहां उनका भव्‍य स्‍वागत किया गया. मोदी होटल न्‍यूयॉर्क पैलेस में ठहरे हुए हैं. शनिवार को मादी का काफी व्‍यस्‍त कार्यक्रम है. सबसे पहले भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे मोदी 9/11 स्‍मारक जायेंगे और वहां हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि देंगे. […]

विज्ञापन
फ्रैंकफर्ट/ न्यूयॉर्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल रात न्‍यूयॉर्क पहुंच गये हैं. वहां उनका भव्‍य स्‍वागत किया गया. मोदी होटल न्‍यूयॉर्क पैलेस में ठहरे हुए हैं. शनिवार को मादी का काफी व्‍यस्‍त कार्यक्रम है. सबसे पहले भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे मोदी 9/11 स्‍मारक जायेंगे और वहां हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि देंगे. उसके बाद भारतीय समयानुसार रात आठ बजे मोदी संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा को संबोधित करेंगे. इसी बीच मोदी सेंट्रल पार्क में गरीबी उन्‍मूलन पर भाषण देंगे. मोदी बतायेंगे कि 2030 तक किसी प्रकार गरीबी मिटाया जा सकता है. इसके बाद मोदी विभिन्‍न देशों के अपने समकक्षों से मुलाकात करेंगे, जिसमें पाकिस्‍तानी समकक्ष नवाज शरीफ शामिल नहीं हैं.
वर्ल्‍ड ट्रेड सेंटर के नाम से जाने जाने वाले दो बहुमंजिली इमारतों में से एक पर 9 सितंबर के दिन ही आतंकवादियों ने हवाई हमला किया था. इसमें कई भारतीयों सहित ब्रिटेन और अमेरिका के नागरिक भी मारे गये थे. उनकी स्‍मृति में साउथ टावर को मेमोरियल बना दिया गया है, जहां मारे गये लोगों के नाम भी लिखे गये हैं. यहां श्रद्धांजलि देने के बाद मोदी सेंट्रल पार्क जायेंगे और गरीबी उन्‍मूलन पर भाषण देंगे. इसके बाद भारतीय समयानुसार रात आठ बजे मोदी संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा में 15 मिनट तक हिन्‍दी में भाषण देंगे. इसके बाद मोदी विभिन्‍न देशों के प्रधानमंत्री से बातचीत करेंगे.
फ्रैंकफर्ट में विश्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के अपने पहले दौरे के तहत शुक्रवार की देर रात न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. विमान से उतरने के बाद वे न्यूयॉके पैलेस होटल पहुंचे जहां उनके चाहने वाले पलके बिछाये खड़े थे. मोदी के पहुंचते ही वहां उपस्थित लोग मोदी मोदी के नारे लगाने लगे. उनके हाथ में मोदी के बैनर और पोस्टर थे.
मोदी ने भी अपने समर्थकों को निराश नहीं किया. उन्होंने हाथ हिलाते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया. होटल के बाहर मौजूद समर्थको ने ‘मोदी- मोदी’,’वी लव यू मोदी’, ‘हर- हर मोदी घर-घर मोदी’, ‘भारत माता की जय’ जैसे नारे लगाये. मोदी ने भी उनतक पहुंच कर हाथ मिलाया.
पांच दिवसीय यात्रा के दौरान मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा को जहां संबोधित करेंगे, वहीं प्रसिद्ध मेडिसन स्कवायर गार्डन में ऐतिहासिक रैली में अपनी योजनाओं व विचारों का जिक्र करेंगे. रैली में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के करीब 20,000 लोग आयेंगे.
29 सितंबर को वाशिंगटन पहुंचने पर अमेरिकी राष्ट्रपति भव्य भोज का आयोजन करेंगे. अगले दिन यानी 30 सितंबर को मोदी-ओबामा के बीच शिखर वार्ता होगी, जिसमें कई करार होने की संभावना है. हालांकि, इस ऐतिहासिक यात्रा से जहां भारत को उम्मीदें हैं, तो अमेरिका उत्सुक है. इस बात की झलक ‘द वालस्टरीट जर्नल में एक ऑप-एड लेख में मिलती है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका को भारत का ‘स्वाभाविक वैश्विक सहयोगी’ बताया है.
प्रधानमंत्री शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को हिंदी में संबोधित करेंगे. दिलचस्प पहलू यह है कि नवरात्र के चलते मोदी इन दिनों फलाहार पर हैं. अमेरिका प्रवास के दौरान उनका विशेष ध्यान रखा जायेगा.

अमेरिका में मोदी : प्रवास : 100 घंटे का , कार्यक्रम : 50 से ज्यादा, शहर: 02

न्यूयॉर्क
26 सितंबर
देर रात आगमन, अमेरिका में भारत के राजदूत ने की अगवानी
न्यूयॉर्क के मेयर सहित कुछ महत्वपूर्ण हस्तियों से भेंट
27 सितंबर
9-11 स्मारक पर श्रद्धांजलि
संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन
श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश के प्रमुखों से भेंट
28 सितंबर
मेडिसन स्कवायर गार्डन में रैली
29 सितंबर
पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन व हिलेरी क्लिंटन से भेंट
वाशिंगटन
29 सितंबर
ओबामा की ओर से व्हाइट हाउस में सम्मान में भोज

30 सितंबर

ओबामा संग शिखर वार्ता, छह करार संभव
कारोबारी सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे
देर शाम में स्वदेश रवाना
इन करारों पर बन सकती है बात

-उच्च व ऑनलाइन शिक्षा पर

-आइआइटी को सहयोग
-गैस हाइड्रेट पर मदद
-ऊर्जा सुरक्षा पर सहयोग
-30 मीटर टेलीस्कोप बहुराष्ट्रीय परियोजना में साझेदारी
अमेरिका की चाहत!
सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसलामिक स्टेट (आइएस) के खिलाफ जंग में मदद मांग सकते हैं. सीरिया और इराक के कई हिस्सों पर कब्जा कर चुके इस आतंकी संगठन के विरु द्ध अमेरिका वैश्र्विक गंठजोड़ तैयार कर रहा है.

मोदी हमारे रॉकस्टार


मैरीलैंड में रहने वाले भारतीय अमेरिकी डॉ शंभू एन बानिक ने बताया कि अपने जीवन के पिछले कई दशकों में मैंने किसी अन्य भारतीय नेता के लिए ऐसी दीवानगी नहीं देखी. मोदी हमारे रॉकस्टार हैं. बानिक 1980 के दशक के शुरू से ही इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी समेत कई भारतीय प्रधानमंत्रियों के स्वागत में समारोह आयोजित करने में आगे रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola