सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री गोह भारत की पांच दिनी यात्रा पर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Sep 2014 3:40 PM (IST)
विज्ञापन

सिंगापुर: द्विपक्षीय संबंधों को बढाने के मद्देनजर सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री गोह चोक तोंग आज से भारत की पांच दिन की यात्रा पर हैं. इस दौरान गोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राजनीतिक प्रमुखों और उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे. सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि गोह अपनी 7 से 11 […]
विज्ञापन
सिंगापुर: द्विपक्षीय संबंधों को बढाने के मद्देनजर सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री गोह चोक तोंग आज से भारत की पांच दिन की यात्रा पर हैं. इस दौरान गोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राजनीतिक प्रमुखों और उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे.
सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि गोह अपनी 7 से 11 सितंबर की यात्रा के दौरान दोनों देशों के प्रमुख राजनीतिक हस्तियों से मिलेंगे.
नयी दिल्ली में गोह अपनी यात्रा के दौरान भारत के वित्त, रक्षा एवं कार्पोरेट मामलों के मंत्री अरुण जेटली, सत्ताधारी दल भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह और शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू से मिलेंगे.
गोह शीर्ष उद्योगपतियों के साथ-साथ अपने पुराने मित्रों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ भाजपा नेता एल के अडवाणी से भी मुलाकात करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




