शिखर वार्ता के बाद मोदी ने कहा विकसित भारत और सफल जापान हमारा लक्ष्य

Published at :01 Sep 2014 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
शिखर वार्ता के बाद मोदी ने कहा विकसित भारत और सफल जापान हमारा लक्ष्य

तोक्यो:पांच दिवसीय जापान यात्रा पर गएप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमारा लक्ष्य विकसित भारत और सफल जापान है. जापान ने शिखर वार्ता में कहा है कि वो भारत में 2 लाख 10 हजार करोड़ का निवेश करेगा. इसके अलावा जापान ने गंगा सफाई योजना में सहयोग का भी आश्वासन दिया. दोनों देशों के […]

विज्ञापन

तोक्यो:पांच दिवसीय जापान यात्रा पर गएप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमारा लक्ष्य विकसित भारत और सफल जापान है. जापान ने शिखर वार्ता में कहा है कि वो भारत में 2 लाख 10 हजार करोड़ का निवेश करेगा.

इसके अलावा जापान ने गंगा सफाई योजना में सहयोग का भी आश्वासन दिया. दोनों देशों के बीच परमाणु समझौते को लेकर भी बातजीत हुई है.यही नहीं जापान की मदद से भारत में बुलेट ट्रेन भी चलेगी.भारत और जापान सुरक्षा के क्षेत्र में भी सहयोग करेंगे.
मोदी ने जपानी निवेशकों को भारत आने का न्यौता दिया है इसके अलावा जापान में भारत की कुछ कंपनियों पर से रोक हटाई जाएगी.
मोदी ने कहा है कि शिखर वार्ता में दोनों देशों के बीच राजनीति, शिक्षा, व्यापार, सड़क, तकनीक और महिला विकास सहित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई.
दोनो देशों के प्रमुखों मोदी और आबे के बीच की बातचीत को दोनों देशों के विकास के लिए अहम बताया जा रहा है. शिक्षा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच समझौता हुआ है कि दोनों देशों के छात्र ज्यादा संख्या में एक दूसरे के देश जा पाएंगे.
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि जापान भारत में 3.5 ट्रलियन का निवेश करेगा. उन्होंने कहा कि भारत से प्रत्येक क्षेत्र में सहयोग करेंगे.
मोदी ने यहां कहा कि इक्कीसवीं सदी एशिया की सदी है और भारत- जापान मिलकर एशिया की दिशा तय करेंगे. उन्होंने जापान को भारत का विश्वसनीय मित्र बताया. साथ ही कहा कि भारत के विकास में जापान की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. मोदी को इस शिखर वार्ता से नई उम्मीदें जागी है.
मोदी ने कहा कि भारत-जापान संबंध सिर्फ आर्थिक संबंध नहीं है. वे इन संबंधों को एक विस्तृत आयाम देंगे. इन संबंधों की कोई सीमा नहीं है और दोनों देश मिलकर बुद्ध की शांति का रास्ता अपनाएंगे.
मोदी ने कहा कि जापान को हमारी विदेश नीति में विशेष तरजीह दी जाती है. मोदी ने भारत-जापान संबंधों को वैश्विक संबंधों का दर्जा देते हुए कहा कि इसका अन्य देशों पर भी प्रभाव पड़ेगा.
मोदी ने शिंजो आबे को अपना पुराना सहयोगी बताया और जापान बुलाए जाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. मोदी ने उम्मीद जताई कि दोनों देशों ने मिलकर जो योजना बनाई है उसे वास्तविकता का रूप जरूर देंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola