पाकिस्‍तान:प्रदर्शनकारियों ने जिओ न्यूज के दफ्तर पर किया हमला

Published at :01 Sep 2014 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्‍तान:प्रदर्शनकारियों ने जिओ न्यूज के दफ्तर पर किया हमला

इसलामाबाद: सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के मशहूर टीवी चैनल जिओ न्यूज के दफ्तर पर पत्थरों से हमला किया जिससे इमारत को नुकसान पहुंचा. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और पाकिस्तान अवामी तहरीक (पीएटी) के प्रदर्शनकारी तड़के जब प्रधानमंत्री आवास की तरफ मार्च कर रहे थे कि तभी आक्रोशित प्रदर्शनकारियों का एक समूह जिओ न्यूज के दफ्तर […]

विज्ञापन

इसलामाबाद: सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के मशहूर टीवी चैनल जिओ न्यूज के दफ्तर पर पत्थरों से हमला किया जिससे इमारत को नुकसान पहुंचा.

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और पाकिस्तान अवामी तहरीक (पीएटी) के प्रदर्शनकारी तड़के जब प्रधानमंत्री आवास की तरफ मार्च कर रहे थे कि तभी आक्रोशित प्रदर्शनकारियों का एक समूह जिओ न्यूज के दफ्तर के बाहर जमा हो गया और फिर दफ्तर पर पत्थरबाजी की.

जिओ न्यूज की खबर के मुताबिक, चैनल के कर्मियों को दफ्तर में सुरक्षित ठिकाने तलाशने में दिक्कतें आ रही थीं और वह किसी तरह वहां से निकलने में कामयाब रहे. कुछ प्रदर्शनकारियों के हाथों में डंडे थे और उन्होंने चैनल के सैटेलाइट वैन पर भी हमला किया. बहरहाल, आक्रोशित प्रदर्शनकारियों से घिर जाने के बाद चैनल कर्मी वहां से निकलने में कामयाब रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola