अमेरिका में धोखाधडी के आरोपों में हिंदू नेता ठहराया गया दोषी

वाशिंगटन : बंद हो चुके ‘हिंदू टेंपल ऑफ जॉर्जिया’ के प्रमुख रहे एक हिंदू नेता को अमेरिका में दो सप्ताह तक चली सुनवाई के बाद 34 आपराधिक मामलों का दोषी ठहराया गया है. कमांडर सेलवम या स्वामीजी श्री सेलवम सिधार के नाम से भी पहचाने जाने वाले अन्नामलाई अन्नामलाई को सजा 13 नवंबर को सुनाई […]
वाशिंगटन : बंद हो चुके ‘हिंदू टेंपल ऑफ जॉर्जिया’ के प्रमुख रहे एक हिंदू नेता को अमेरिका में दो सप्ताह तक चली सुनवाई के बाद 34 आपराधिक मामलों का दोषी ठहराया गया है.
कमांडर सेलवम या स्वामीजी श्री सेलवम सिधार के नाम से भी पहचाने जाने वाले अन्नामलाई अन्नामलाई को सजा 13 नवंबर को सुनाई जानी है. अमेरिकी अटॉर्नी सैली क्विलियन येट्स ने कहा, ‘‘इस प्रतिवादी ने अपने कथित धार्मिक अधिकार और आध्यात्मिक शक्तियों का इस्तेमाल उन लोगों को धोखा देने के लिए किया, जिन्होंने उसपर यकीन किया था.’’
उन्होंने कहा, ‘‘ज्यूरी ने उसके द्वारा की गई धोखाधडी को देखा है और उसे इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है.’’ आईआरएस-आपराधिक जांच में विशेष एजेंट इन चार्ज वेरोनिका एफ हेमैन-पायलट ने कहा, ‘‘अन्नामलाई अन्नामलाई ने स्पष्ट तौर पर समुदाय में अपने धार्मिक अस्तित्व और उन लोगों का फायदा उठाया, जिन्होंने उसका आदर किया था और उसे पूज्य माना था.’’ आईआरएस अधिकारी ने कहा, ‘‘उसने अदालतों को धोखा देने के लिए बेईमानी और धोखाधडी का इस्तेमाल किया और अपने निजी फायदे के लिए धन एकत्र किया.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










