बंदर की सेल्फी पर किसी का हक नहीं!

नयी दिल्ली:बंदर की एक सेल्फी को लेकर चल रहे विवाद पर अमेरिका के कॉपीराइट कार्यालय ने फैसला देते हुए कहा कि बंदर या किसी भी अन्य जानवर का उस फोटो पर कॉपीराइट नहीं बनता है. उल्लेखनीय है कि विकिपीडिया और एक फोटोग्राफर के बीच बंदर की सेल्फी को लेकर विवाद छिड़ गया था. जहां फोटोग्राफर […]
नयी दिल्ली:बंदर की एक सेल्फी को लेकर चल रहे विवाद पर अमेरिका के कॉपीराइट कार्यालय ने फैसला देते हुए कहा कि बंदर या किसी भी अन्य जानवर का उस फोटो पर कॉपीराइट नहीं बनता है. उल्लेखनीय है कि विकिपीडिया और एक फोटोग्राफर के बीच बंदर की सेल्फी को लेकर विवाद छिड़ गया था.
जहां फोटोग्राफर ने बंदर के सेल्फी पर अपना हक जताया था वहीं विकिपीडिया ने अपनी साइट से इस सेल्फी को हटाने से मना कर दिया था. विकिपीडिया ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि इस सेल्फी पर फोटोग्राफर का कॉपीराइट नहीं है, क्योंकि यह सेल्फी खुद बंदर ने ली है.
‘नेशनल जर्नल’ की रिपोर्ट के अनुसार, कॉपीराइट नियमन एवं प्रणाली पर इस हफ्ते एक रिपोर्ट में अमेरिकी नियामक ने ऐसे मामलों का उदाहरण दिया है, जो संरक्षा के योग्य नहीं हैं. इनमें एक बंदर द्वारा ली गई फोटो और घर की दीवार पर हाथी द्वारा की गई पेंटिंग भी शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










