हमास ने 11 मुखबिरों को मार गिराया

Published at :23 Aug 2014 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
हमास ने 11 मुखबिरों को मार गिराया

गाजा/यरुशलम:संघर्षविराम वार्ता विफल होने के बाद इस्नइल और फिलीस्तीन के बीच शुक्रवार को तीसरे दिन संघर्ष जारी रहा तथा इस्नइली हवाई हमले में चार फिलीस्तीनी मारे गये। दूसरी ओर हमास ने इस्राइल के लिए कथित तौर पर मुखबिरी करने वाले 11 लोगों मारने का दावा किया है. हमास की वेबसाइट ‘अल राय’ ने कहा कि […]

विज्ञापन

गाजा/यरुशलम:संघर्षविराम वार्ता विफल होने के बाद इस्नइल और फिलीस्तीन के बीच शुक्रवार को तीसरे दिन संघर्ष जारी रहा तथा इस्नइली हवाई हमले में चार फिलीस्तीनी मारे गये। दूसरी ओर हमास ने इस्राइल के लिए कथित तौर पर मुखबिरी करने वाले 11 लोगों मारने का दावा किया है.

हमास की वेबसाइट ‘अल राय’ ने कहा कि संगठन के सशस्त्र दस्ते ने 11 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. संगठन ने चेतावनी दी है कि कई दूसरे लोगों को जल्द यही सजा दी जायेगी. इन संदिग्ध मुखबिरों को मौत के घाट उतारने से एक दिन पहले ही हमास के तीन शीर्ष कमांडर दक्षिणी गाजा में हुए हवाई हमले में मारे गये थे.

हमास के कमांडरों के मारे जाने के कुछ घंटों के बाद गाजा में हमास शासन के पूर्व प्रमुख इस्माइल हनिया ने कहा, ‘एक वरिष्ठ सदस्य के मारे जाने के बाद हम तत्काल बिना किसी हिचक के आगे बढ़े और वापस नहीं लौटे.’ इस संगठन ने चेतावनी दी है कि उसकी सैन्य इकाई कसाम ब्रिगेड के तीन शीर्ष कमांडरों को मारने की कीमत इस्नइल को चुकानी पड़ेगी. दक्षिणी गाजा में इस्नइल के हवाई हमले में सात नागरिक भी मारे गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola