32 साल की शिक्षिका पड़ी 13 साल के छात्र के प्यार में,संबंध भी बनाया

वाशिंगटन: एक मीडिल स्कूल की टीचर को अपने छात्र के साथ संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. डेली मेल में छपी खबर के अनुसार 32 वर्षीय इस शिक्षिका ने अपने 13 वर्षीय छात्र के साथ दो बार संबंध बनाया. बेंटन काउंटी, अरकंसास के स्कूल में कार्यरत यह शिक्षिका शादीशुदा है साथ ही […]
वाशिंगटन: एक मीडिल स्कूल की टीचर को अपने छात्र के साथ संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. डेली मेल में छपी खबर के अनुसार 32 वर्षीय इस शिक्षिका ने अपने 13 वर्षीय छात्र के साथ दो बार संबंध बनाया. बेंटन काउंटी, अरकंसास के स्कूल में कार्यरत यह शिक्षिका शादीशुदा है साथ ही एक बेटी की मां भी है.
शिक्षिका और छात्र के बीच संबंध का खुलासा 13 साल के छात्र के मोबाइल से सामने आई है. मोबाइल में शिक्षिका के द्वारा भेजा गया अश्लील मैसेज और फोटो सामने आने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है.शिक्षिका पर आरोप है कि 13 वर्षीय छात्र जब अपने दोस्त के साथ उसके घर फिल्म देखने आया तो शिक्षिका ने छात्र के दोस्त को वहां से भेज दिया और बेडरुम में उसके साथ संबंध बनाया.
पुलिस के अनुसार दोनों एक दूसरे को फोटो मैसेज किया करते थे साथ ही दोनों में टेक्स्ट मैसेज भी होता था. फिलहाल इस संबंध में जांच जारी है. शिक्षिका के घर से पुलिस ने आइफोन और कंप्यूटर जप्त कर लिया है.
पुलिस ने 12 साल की एक लड़की की शिकायत के आधार पर जांच शुरु किया है. बताया जा रहा है कि वह उसी छात्र की गर्लफ्रेंड है जिसने शिक्षिका के साथ संबंध बनाया. लड़की ने जब छात्र से उसका आइफोन मांगा तो वह उसमें मौजूद फोटो को देखकर चौंक गई. फोटो में शिक्षिका बिना टॉप के नजर आ रहीं थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










